Realme P4 Lite 5G Launched: टेक ब्रांड रियलमी ने गुरुवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह P4 सीरीज का नया मॉडल है, जिसमें पहले से P4, P4x और P4 Pro 5G मॉडल शामिल हैं। इस नए हैंडसेट में पावरफुल MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है, साथ ही हीट मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर भी मौजूद है।
यह स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने का वादा करती है। जानिए इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स।
Realme P4 Lite 5G की इतनी है कीमत
Realme P4 Lite 5G की भारतीय मार्केट में तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹12,999 है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 4GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹13,999 और टॉप मॉडल 6GB + 128GB की कीमत ₹15,999 रखी गई है।
ये भी पढ़े-ः हो गया कंफर्म! 26 मार्च को दस्तक देगा iQOO Z11, मिलेगी 9,020mAh बैटरी, 16GB RAM, 32MP फ्रंट कैमरा
यह फोन Mosaic Blue और Mosaic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट, ₹500 का बैंक ऑफर और Realme यूजर्स के लिए ₹500 का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह डुअल-सिम (nano + nano) स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।हैंडसेट में 6.8-इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 900 nits है।
Realme P4 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट है, साथ ही इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, स्मार्टफोन में एयरफ्लो वेपर चैंबर है, जिसमें 5,300 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया है।
ये भी पढ़े-ः Jio का बड़ा तोहफा! अब विदेश में बिना रोमिंग पैक के मिलेंगे फ्री SMS , ऐसे करें इस्तेमाल
इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। हैंडसेट में फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Realme हैंडसेट में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।
Realme P4 Lite 5G में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी है। हैंडसेट का साइज़ 166.3 x 78.1 x 8.4mm है और इसका वज़न लगभग 212g है।