अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Poco M8 पर अच्छा ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। सीधे डिस्काउंट के अलावा यूजर्स को बैंक और कार्ड ऑफर्स, EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल सकता है। यह ऑफर ज्यादा समय तक रहने की संभावना नहीं है, इसलिए अगर आप यह फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्द फैसला करना बेहतर हो सकता है। आइए अब Poco M8 का ऑफर प्राइस और फीचर्स-स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से जानें।
Poco M8 का ऑफर प्राइस
Flipkart पर Poco M8 फिलहाल ₹17,999 की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। इसकी लॉन्च कीमत ₹18,999 थी। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹900 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, कंपनी फोन पर EMI ऑप्शन भी दे रही है। यदि आप एकमुश्त राशि में फोन को नहीं खरीद पा रहे हैं, तो लगभग ₹3,000 प्रति माह की EMI पर भी हैडंसेट को अपना बना सकते हैं।
इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर में पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹13,900 तक की वैल्यू मिल सकती है। हालांकि यह डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर भी निर्भर करता है।
Poco M8 के स्पेसिफिकेशन्स
Poco M8 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 5,520mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
डिवाइस के फ्रंट में 6.77-इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जिसका अडैप्टिव रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। तेज धूप में, स्क्रीन 3,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस तक पहुंच सकती है। स्मार्टफोन HyperOS 2 के साथ आता है, जो Android 15 पर बेस्ड है। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि डिवाइस को चार साल तक Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
ऑप्टिक्स की बात करें तो, हैंडसेट में 50MP का रियर कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में, स्मार्टफोन में 20MP का सेल्फी कैमरा है।