Apple iPhone Fold 2026: एप्पल अपने पोर्टफोलियों में जल्द अपना पहला फोल्डेबल आईफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल हैंडसेट पर काम कर रही है, जिसे iPhone Fold के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। संभावना है कि यह हैंडसेट इसी साल सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ डेब्यू कर सकता है।
हालांकि Apple ने अभी तक इस डिवाइस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स और टिपस्टर्स की रिपोर्ट्स से इसके वेरिएंट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ सामने आई हैं।
Apple iPhone Fold की लॉन्च टाइमलाइन
Apple सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Fold भी लॉन्च कर सकता है। संयोग से एप्पल इसी साल अपनी 50वीं एनिवर्सरी को भी सेलिब्रेट करने जा रहा है। ऐसे में यह साल बेहद खास होगा। यह पिछली लीक्स से मिलता-जुलता है, जिनसे पता चलता है कि यह एक अलग लॉन्च स्ट्रेटेजी अपना सकता है। इसका मतलब है कि iPhone 18, iPhone 18e और दूसरे डिवाइस अगले साल की शुरुआत में रिलीज़ होंगे, जबकि iPhone 18 Pro सीरीज और पहला फोल्डेबल इस साल, शायद सितंबर में रिलीज होगा।
Apple iPhone Fold की कीमत की उम्मीदें
टिपस्टर के मुताबिक, iPhone Fold तीन वेरिएंट में आएगा - 256GB, 512GB और 1TB। उन्होंने डिवाइस की चीन की कीमत के बारे में भी बताया। उनके मुताबिक, 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 15,999 युआन (लगभग Rs 2,15,277) हो सकती है, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 17,999 युआन (लगभग Rs 2,42,259) और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत लगभग 19,999 युआन (लगभग Rs 2,69,139) हो सकती है। कहा जा रहा है कि डिवाइस में 12GB LPDRR5x RAM होगी।
Apple iPhone Fold के संभावित स्पेक्स और फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold में 5.5-इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.8-इंच का इनर AMOLED पेन होगा। लीक में यह भी दावा किया गया है कि Apple FaceID को स्किप कर सकता है। डिवाइस में A20 Pro चिपसेट हो सकता है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की भी बात कही गई है। कहा जा रहा है कि डिवाइस iOS 27 पर चलेगा और इसमें कई तरह के Apple इंटेलिजेंस फीचर्स मिलेंगे।










