Poco C85x 5G Launched Date: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Poco भारतीय मार्केट में अपना नया पावरफुल बजट स्मार्टफोन Poco C85x 5G को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने शुक्रवार इस अपकमिंग हैंडसेट के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। साथ ही, कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर हैंडसेट की माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया है, जहां इसका रियर पैनल डिजाइन और कई अन्य खास फीचर्स की झलक देखने को मिलती हैं। आइए अब जानें पोको की अपकमिंग c-सीरीज के इस डिवाइस में आपको क्या-क्या खास मिलेगा।
Poco C85x 5G भारत में किस दिन होगा लॉन्च?
पोको ने ई-कॉर्मस Flipkart पर एक खास प्रमोशनल पेज को जारी कर कंफर्म किया है, लेटेस्ट Poco C85x 5G को भारतीय बाजार में 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसाइट पर फोन के डिज़ाइन की झलक भी दिखाई गई है। फोन में डुअल-टोन रियर पैनल दिया गया है, जिसके नीचे बाईं तरफ Poco ब्रांडिंग दिखाई देती है। यह स्मार्टफोन भारत में Flipkart के जरिए कम से कम गोल्ड कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
आने वाले इस Poco फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के पास एक LED फ्लैश भी होगा। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जाने की संभावना है।
हालांकि, फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं, लेकिन कंपनी के मार्केटिंग मैटेरियल से संकेत मिलता है कि यह बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है। आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।
दिसंबर 2025 में Poco C85 5G हुआ था लॉन्च
Poco C85x 5G पोको की C-सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन होगा। इससे पहले Poco C85 5G को दिसंबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹12,499 (4GB RAM + 128GB स्टोरेज) थी। यह फोन Flipkart पर Mystic Purple, Power Black और Spring Green रंगों में उपलब्ध है।
Poco C85 5G में 6.9-इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन को डस्ट और पानी के हल्के छींटों से बचाने के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (f/1.8) शामिल है। वहीं पावर के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।