Amazon ने अपनी Electronics Premier League 2026 सेल की शुरुआत कर दी है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप लगभग ₹50,000 के बजट में अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक अच्छी डील है।
Samsung Galaxy S25 FE 5G वर्तमान में सभी बैंक ऑफ़र्स के बाद लगभग ₹50,000 में उपलब्ध है। यह डिवाइस पहले ₹59,999 में लॉन्च हुआ था और इसमें ट्रिपल कैमरा, Exynos प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले के साथ कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप अपग्रेड करना चाहते हैं, तो Amazon पर इस डिवाइस की कीमत और डील चेक कर सकते हैं। आइए देखें पूरी डिटेल।
Samsung Galaxy S25 FE 5G का हुआ सस्ता
Amazon पर Samsung Galaxy S25 FE 5G की लिस्टिंग लगभग ₹51,385 में है। कुछ सिलेक्टिड बैंक कार्ड्स के साथ, आप ₹1,000 तक की अतिरिक्त बैंक छूट पा सकते हैं, जिससे नेट कीमत लगभग ₹50,385 हो जाती है।
साथ ही, आप अपने पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कर ₹42,000 तक का प्राइस पा कर सकते हैं। ध्यान दें कि एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस की कंडीशन और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करेगी। ग्राहकों के लिए EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जो केवल ₹1,807 प्रति माह से शुरू होते हैं। हालांकि, प्रोसेसिंग चार्ज और अन्य छिपे हुए शुल्क लागू हो सकते हैं। इसके अलावा, आप एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य पैकेजेज़ भी अतिरिक्त भुगतान करके चुन सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE 5G: फीचर्स और खासियत
अगर आप एक अच्छा फ्लैगशिप हैंडसेट चाहते हैं लेकिन बजट फ्रेंडली कीमत में, तो यह डिवाइस आपके लिए एक अच्छी डील है। Samsung Galaxy S25 FE 5G अपने डिज़ाइन में Galaxy S25 सीरीज के एलिमेंट्स को अपनाता है।
डिवाइस में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ ही, यह Exynos 2400 प्रोसेसर पर चलता है, जो सभी टास्क आसानी से संभाल सकता है और Galaxy AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी बैकअप की चिंता नहीं, क्योंकि इसमें 4,900mAh की बैटरी है और यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा भी इस फोन की खासियत है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है – 50MP का मुख्य कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड और 8MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सेटअप बेहतरीन तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है।









