Logo
Truke TruClips भारत में लॉन्च हो गए हैं। ये ओपन-ईयर डिजाइन वाले गेमिंग ईयरबड्स हैं, जो फुल चार्ज पर 55 घंटे तक बैटरी लाइफ देते हैं। इनमें 12mm टाइटेनियम ड्राइवर, स्पैटियल ऑडियो, क्वाड माइक ENC और 40ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Truke ने शुक्रवार को भारत में अपना नया Truke TruClips ओपन वायरलेस स्टीरियो (OWS) हेडसेट लॉन्च किया है। यह कंपनी का लेटेस्ट ओपन-ईयर डिजाइन वाला ऑडियो डिवाइस है। इसमें ऐसा क्लिप-ऑन डिजाइन दिया गया है, जिससे यूजर्स का ईयर कैनाल ब्लॉक नहीं होता और वे म्यूजिक सुनते समय आसपास की आवाज भी सुन सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक, इस वियरेबल को भारत में ही बनाया गया है और इसे खास तौर पर कम्यूटिंग, ऑफिस वर्क, वर्कआउट और गेमिंग जैसी एक्टिविटीज के दौरान इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट, कॉलिंग के लिए चार माइक्रोफोन और लेदर फिनिश वाला चार्जिंग केस दिया गया है।

Truke TruClips की कीमत और उपलब्धता
भारत में Truke TruClips की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। यह ईयरबड्स Onyx Blue और Mint Mist कलर ऑप्शन में आते हैं। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोडक्ट के साथ 1 साल की वारंटी मिलती है और भारत में 400 से ज्यादा सर्विस सेंटर के जरिए सर्विस सपोर्ट भी उपलब्ध है।

Truke TruClips के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
TruClips में 12mm कस्टमाइज्ड टाइटेनियम ड्राइवर दिए गए हैं, जो कंपनी के अनुसार 24-बिट स्पैटियल ऑडियो सपोर्ट करते हैं। इसमें ओपन-ईयर क्लिप डिजाइन दिया गया है, जिससे म्यूजिक सुनते समय भी आसपास की आवाज सुनी जा सकती है।

कॉलिंग के लिए इसमें क्वाड माइक्रोफोन सेटअप मिलता है, जो PureVoice Environmental Noise Cancellation (ENC) सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया गया है, जिसमें लगभग 40ms लेटेंसी का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 दिया गया है। यह ड्यूल डिवाइस पेयरिंग सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें टच कंट्रोल, कॉल और म्यूजिक मैनेजमेंट के फीचर्स और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है।

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ Truke TruClips कुल मिलाकर 55 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। चार्जिंग केस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो ईयरबड्स में सिलिकॉन क्लिप-ऑन बिल्ड दी गई है और यह प्रीमियम ड्यूल-फॉर्म चार्जिंग केस के साथ आते हैं, जिसमें लेदर फिनिश मिलता है। इसके अलावा इन्हें IPX5 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और पसीने से सुरक्षित रहते हैं।

 

5379487