OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। अप्रैल में लॉन्च होने वाले इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर और 8000mAh की विशाल बैटरी मिल सकती है। जानें पूरी डिटेल।

OnePlus Ace 6 Ultra Specs: चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर OnePlus Ace 6 Ultra को देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। जाने-माने टिपस्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' के अनुसार, यह स्मार्टफोन अप्रैल के महीने में ही मार्केट में उतारा जा सकता है। यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो हैवी गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस पसंद करते हैं।

8,000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी होने वाली है। लीक्स की मानें तो इसमें 8,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है, जो इसे अब तक के सबसे ज्यादा बैकअप वाले फोन्स की लिस्ट में खड़ा कर देगी। इसके साथ ही फोन 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, जिससे इतनी बड़ी बैटरी भी कुछ ही समय में चार्ज हो जाएगी।

गेमर्स के लिए 165Hz का सुपर स्मूथ डिस्प्ले
OnePlus Ace 6 Ultra में शानदार गेमिंग अनुभव के लिए 165Hz रिफ्रेश रेट वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के अंदर MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होने की उम्मीद है, जो इसे बाजार के सबसे तेज स्मार्टफोन्स में से एक बना देगा। इसके अलावा फोन में बेहतर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है ताकि लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो।

Redmi K90 Ultra से होगी सीधी भिड़ंत
बाजार में इस फोन का सीधा मुकाबला Redmi K90 Ultra से माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही फोन अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं और दोनों में ही Dimensity 9500 प्रोसेसर और 8000mAh बैटरी जैसे मिलते-जुलते फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। रेडमी के फोन में एक्टिव कूलिंग फैन और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी होने की चर्चा है।