Logo
election banner
Nokia 3210 Launch Again In Market: नोकिया अपने नए फोन Nokia 3210 (2024) को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस फोन को कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ पेश कर सकती है।

Nokia 3210 Launch Again In Market: एचमडी ग्लोबल (HMD Global) अपने एक मोबाइल फोन Nokia 3210 (2024) को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग को एक एक लॉन्च पोस्टर में देखा गया है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में केन्या में एक आयोजित लॉन्च इवेंट में HMD Pulse और Nokia 225 4G जैसे स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। अब, ब्रांड मार्केट में Nokia 3210 (2024) फोन को लॉन्च करके नोकिया प्रेमियों को खास तोहफा देना चाहता है।

1990 के दशक में हिट था Nokia 3210
Nokia 3210 फोन 1990 के दशक के अंत में खूब पसंद किया जाता था। लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी 25 साल बाद इस  फोन को कई एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। लीक हुए पोस्टर में फोन को शानदार ब्लू कलर में दिखाया गया है। हालांकि इसकी बॉडी का आकार Nokia 6310 जैसा है, लेकिन फोन का सटीक डायमेंशन अभी भी स्पष्ट नहीं है।

लेटेस्ट नोकिया 3210 (2024) पुराने मॉडल के सार को बनाए रखता है, जिसे फैमिलियर बटन लेआउट जैसे विवरणों में देखा जा सकता है। लेकिन फोन का पिछला हिस्सा अधिक मॉडर्न दिखता है। नोकिया लोगो अभी भी अपनी सही जगह पर है, लेकिन अब आपको एक रियर कैमरा मिलेगा जो मूल मॉडल में नहीं था।

यह भी पढ़ेंः 50MP कैमरा और 8GB रैम वाला OPPO Reno11 5G फोन हुआ ₹11,000 सस्ता, Flipkart से जल्द करें Order, जानें Offers

नीचे की तरफ HMD का लोगो भी है, जो कुछ नोकिया प्रेमियों को पसंद नहीं आ सकता है। लेकिन इससे पता चलता है कि एचएमडी खुद के ब्रांड को प्रमोट करना चाहता है।

Nokia 3210 (2024) के स्पेसिफिकेशन
प्रमोशनल इमेज नोकिया 3210 (2024) के लिए लंबी बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ और 4जी कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का भी संकेत देती है। हालांकि, अन्य विवरण अभी भी गुप्त हैं। कंपनी Nokia 3210 (2024) मोबाइल फोन को मई में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल, अभी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

Nokia 3210 (2024) की संभावित कीमत
वैसे तो कंपनी ने इस अपकमिंग Nokia 3210 (2024) की कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत ₹2,999 रुपए हो सकती है।

5379487