Logo
election banner
Lenovo Ideapad Pro 5i Launch: लेनोवो ने भारत में अपना न्यू लैपटॉप लॉन्च किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स देखने को मिलेंगे। दूसरा यह काफी हल्का और पतला लैपटॉप होगा। 

Lenovo Ideapad Pro 5i Launch: Lenovo ने अपना खास लैपटॉप भारत में पेश कर दिया है। इस लैपटॉप में सबसे खास फीचर यह है कि इसे लंबे समय तक यूज करने पर भी यह आंखें खराब नहीं करेगा। इसमें लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए TUV आईसेफ सर्टिफिकेशन मिला है। यह मजबूत लैपटॉप है। कंपनी ने इसे आर्कटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसमें विंडोज 11 पहले से इंस्टॉल किया गया है। 

Lenovo Ideapad Pro 5i की खूबियां 
इस लैपटॉप में 14 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 9 185H प्रोसेसर और डेडिकेटेड NPU चिपसेट है। डिवाइस में इंटेल आर्क ग्राफिक्स है। इसमें 32GB रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज दी गई है। लैपटॉप में रैपिड चार्ज एक्सप्रेस तकनीक है, जिससे सिर्फ 15 मिनट में 3 घंटे तक बैटरी चार्ज हो सकती है। लेनोवो के इस लैपटॉप को यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है। डिवाइस का वजन 1.46 किलोग्राम है। 

इसे भी पढ़ें: Oneplus 11 5G Huge Discount: वन प्लस 11 खरीदने पर 10 हजार का डिस्काउंट, जानें कैसे खरीद पर उठाएं फायदा
 
कितनी है कीमत, कैशबैक भी मिल रहा 
इस लैपटॉप की कीमत 1,09,990 रुपए है। इसे आप लेनोवो की आधिकारिक वेबसाइट, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इसकी खरीदी पर 5 प्रतिशत यानी 10000 का कैशबैक भी मिल रहा है। 

5379487