iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च हो गया। इसमें 7,200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, 50MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। जानें iQOO Z11x 5G की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स।

iQOO Z11x 5G Launch: iQOO Z11x 5G भारत में आज (12 मार्च 2026) लॉन्च हो गया है। यह आईक्यू का एक बजट 5जी स्मार्टफोन है, जो दमदार फीचर्स से लैस है। यह हैंडसेट 4nm प्रोसेस बेस्ड ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट द्वारा पावर्ड है।

नए iQOO Z11x 5G में पावरफुल 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा शामिल है और सेल्फी के लिए 32Mp का फ्रंट शूटर मिलता है। खास बात है कि इसकी कीमत महज 20 हजार के अंदर रखी गई है। आइए अब इस लेटेस्ट iQOO Z11x 5G के फीचर्स और कीमत के बारें में विस्तार से जानें। 

iQOO Z11x 5G की भारत में कितनी है कीमत? 
iQOO Z11x 5G को भारत में 3 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अन्य वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार है।  

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹18,999
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹20,999
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹22,999

ऑफर 
खास बात है कि लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 1500 और 2,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। इससे इस डिवाइस के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रह जाती है। 

iQOO Z11x 5G Discount Offer

वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ ₹18,999 में और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को  ₹20,999 में खरीदा जा सकेगा।  यह फोन भारत में 16 मार्च, दोपहर 12 बजे IST से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें Prismatic Green और Titan Black कलर ऑप्शन उपलब्ध है। 

iQOO Z11x 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
iQOO Z11x 5G एक डुअल-सिम हैंडसेट है, जो Vivo के Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि नए स्मार्टफोन को दो साल के OS अपग्रेड और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

फोन में 6.76-इंच (1,080x2,344 पिक्सल) LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 382 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गामट सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है। 

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
iQOO का नया हैंडसेट 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट द्वारा संचालित है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.6GHz पीक क्लॉक स्पीड देते हैं और चार एफिशियेंसी कोर हैं, जो 2.0GHz पर चलते हैं।

फोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

कैमरा फीचर्स 
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP मेन शूटर, f/2.45 अपर्चर
और 2MP बोकेह कैमरा लेंस शामिल है। वहीं,  सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट शूटर दिया है।  

बैटरी और चार्जिंग
iQOO Z11x 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन 5G और 4G LTE नेटवर्क के साथ आता है, जबकि वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 शामिल हैं। फोन में USB Type-C पोर्ट भी है और नेविगेशन के लिए यह GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन में कई सेंसर दिए गए हैं, जिनमें एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जायरोस्कोप शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो iQOO Z11x 5G का आकार 166.6×78.4×8.4mm है और इसका वजन लगभग 219 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में सुविधाजनक और संतुलित महसूस होता है।