Logo
AnTuTu Ranking : गेमिंग के लिहाज से बेस्ट परफॉर्म करने वाले टॉप 10 मोबाइल को लेकर अंतुतु रैंकिंग जारी की गई है। इसमें पहले नंबर पर Asus और दूसरे नंबर पर Oppo के मोबाइल रहे हैं। पढ़ें किन शानदार स्पेसिफिकेशन से टॉप 10 मोबाइल चुने गए। 

AnTuTu ने ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है, जो फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार परफॉर्मेंस देते हैं। इसका आधार फोन के CPU, GPU, मेमोरी और यूएक्स (साफ्टवेयर) है। इनमें गेमिंग के हिसाब से सबसे बेस्ट मोबाइल Asus ROG Phone 8 Pro रहा है। इसे 2141448 स्कोर हासिल किया है। जबकि ओप्पो के मोबाइल अंतुतु रैंकिंग में OPPO Find X7 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसका स्कोर 2138119 है। 

Asus ROG Phone 8 Pro में गेम खेलने का शानदार अनुभव मिलता है। इसमें Snapdragon 8 Gen3 चिपसेट है, जिसे 16GB रैम +512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। दूसरे नंबर वाला फोन OPPO Find X7 में डायमेंसिटी 9300 चिपसेट है, इसे 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इन दो फोन के बाद तीसरा नंबर iQOO 12 का आता है। इसमें भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलता है। इसका अंतुतु स्कोर 2,110,595 है। 

AnTuTu Ranking
AnTuTu Ranking

इसे भी पढ़ें : हो गया खुलासा : 8 अप्रैल को लॉन्च होंगे Samsung Galaxy M55 और Galaxy M15 स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स

अब जानिए चौथे से लेकर 10वें मोबाइल की स्थिति 

चायना में लॉन्च हुआ Red Magic 9 Pro+ में 4nm तकनीक से लैस है। यह Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB  की रैम और 512GB की स्टोरेज दी गई है। इसका स्कोर 2,098,269 है। इधर, पांचवे नंबर पर आने वाले Vivo X100 Pro में Dimensity 9300 प्रोसेसर है। यह 16GB रैम और 1024GB स्टोरेज से लैस है। इसका स्कोर 2,088,853 है। छठें नंबर पर iQOO Neo 9 Pro है, जिसमें Dimensity 9300 प्रोसेसर है, यह 16GB रैम और 1024GB स्टोरेज से लैस है। इसका स्कोर 2088853 है। सातवें नंबर पर iQOO 12 Pro है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है। यह 16GB + 1024GB स्टोरेज से लैस है। इसका स्कोर 2,066,837 है। यह 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। आठवें नंबर पर Vivo X100 है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसका स्कोर 2,049,022 है। आखिर में Nubia Z60 Ultra और OPPO Find X7 Ultra दोनों स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आते हैं। इनका स्कोर क्रमश: 2,043,411 और 2,036,200 है। 

5379487