'देवभूमि' हुई राममय: देहरादून में हजारों लोगों ने निकाली शोभायात्रा, CM पुष्कर धामी बोले- रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 500 सालों के इंतजार का फल

ram shobha yatra
X
देहरादून में निकाली गई राम शोभा यात्रा।
Ram mandir ayodhya: देहरादून में  श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर भव्य 'राम शोभा यात्रा' निकाली गई है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल रहे। अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम शोभा यात्रा में सीएम ने रामराज्य अनुभव करने की बात कही है।

Uttarakhand News: देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर भव्य 'राम शोभा यात्रा' निकाली गई है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल रहे। अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम शोभा यात्रा में सीएम ने रामराज्य अनुभव करने की बात कही है।

10 बजे शुरू हुई यात्रा
'राम शोभा यात्रा' सुबह 10 बजे से शुरू हुई। जिसमें हजारों की तादाद में भक्तगण उपस्थित हुए। यह यात्रा कनक चौक खेल मैदान परेड ग्राउंड से होते हुए दर्शन लाल चौक होते हुए रेन्जर्स ग्राउंड में समाप्त होगी। शोभा यात्रा को लेकर पूरे देहरादून में यातायात व्यवस्था पर कोई प्रभाव न पड़े, इसके लिए कई रूट डायवर्ट कर चौक चौबंद व्यवस्था की गई है।

सीएम धामी ने कहा
'राम शोभा यात्रा' के दौरान सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि "यह दिन इतना आसान नहीं आया है। हम वास्तव में भाग्यशाली हैं कि हम इसे देख पाए हैं।" 'त्रेता युग' के बाद 'द्वापरयुग' आया और 'कलयुग' के 5126 वर्षों के बाद हम उस खुशी और उत्साह को देख और अनुभव कर पाएंगे जो लोगों ने राम राज्य के दौरान महसूस किया था"। हमेशा जिस क्षण का इंतजार था वह पल आ गया है। 22 जनवरी के दिन हमारे रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं।

सीएम ने कहा कि इस पल का इंतजार राम भक्तों को 500 वर्षों से रहा है। 22 जनवरी के दिन पूरे उत्तराखंड में दीपोत्सव की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही राम भजन और भजन संध्या की जाएगी। इतना ही नहीं 22 जनवरी के दिन उत्तराखंड के सभी शासकीय कर्मचारियों की 2:30 तक छुट्टी दी गई है।

सीएम ने दी शुभकामनाएं
पुष्कर धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को 22 जनवरी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम सभी को 22 जनवरी तक अपने आसपास के मंदिरों और पूरे महानगर में स्वच्छ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर भगवान श्री राम जी के चरणों में योगदान अपना योगदान देना है। 22 जनवरी के दिन पूरा दिन उत्तराखंड राममय होगा, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चौक चौबंद की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story