उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल: 112 नगरीय निकायों में  23 जनवरी को मतदान, 25 को आएंगे रिजल्ट, इस दिन से नामांकन 

Uttarakhand Nikay Chunav 2025
X
Uttarakhand Nikay Chunav 2025
Uttarakhand Election 2025: उत्तराखंड में नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया। 23 जनवरी को मतदान और 25 को रिजल्ट आएंगे। 27 दिसंबर नामांकन होंगे।

Uttarakhand Municipal Election 2025: उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 जनवरी को मतदान होगा और 25 को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही उत्तरखंड में आचार संहिता प्रभावशील हो गई। 27 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन किए जाएंगे। 31 जनवरी को स्क्रुटनी और 2 जनवरी तक नाम वापसी होगी।

उत्तराखंड में 112 नगरीय निकाय
उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं। इनमें कुल 112 नगरीय निकाय हैं। सबसे ज्यादा नगरीय निकाय उधम सिंह नगर और सबसे कम निकाय बागेश्वर जिले में हैं। उधम सिंह नगर जिले में 19 नगरीय निकाय और बागेश्वर जिले में तीन नगरीय निकाय हैं। इनमें से 16 नगर निगम, 31 नगर पालिका परिषद और 53 नगर पंचायतें शामिल हैं।

उत्तराखंड के 11 नगर निगम में मेयर पद आरक्षण

  • ऋषिकेश एससी
  • हरिद्वार ओबीसी महिला
  • हल्द्वानी अनारक्षित
  • कोटद्वार अनारक्षित
  • श्रीनगर अनारक्षित
  • काशीपुर अनारक्षित
  • रुद्रपुर अनारक्षित
  • पिथौरागढ़ महिला
  • अल्मोड़ा ओबीसी
  • रुढ़की महिला

30 लाख तक खर्च कर सकेंगे प्रत्याशी

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए खर्च सीमा भी तय की है। तय लिमिट के अनुसार, प्रत्याशी 40 वार्ड वाले नगर निगम में में 20 लाख, 41 से 60 वार्ड तक 25 लाख, 61 व इससे अधिक वार्ड वाले नगरीय निकाय में 30 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे।
  • उप नगर प्रमुख नगर निगम के लिए 2 लाख और सभासद 3 लाख रुपए तक खर्च कर पाएंगे। 10 वार्ड वाली नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 6 लाख, 10 से अधिक वार्ड होने पर 8 लाख रुपए खर्च किए जा सकेंगे।
  • नगर पालिका में वार्ड मेम्बर सदस्य 80 हजार, नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 3 लाख और सदस्य 50 हजार तक खर्च कर सकेंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story