Logo
election banner
Bundelkhand University Murder: झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ी घटना हो गई। महिला का हाथ पकड़ने पर लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। युवक को रस्सी से ट्रैक्टर के पहिए में बांधकर रखा। सुबह उसकी मौत हुई तो हड़कंप मच गया।

Bundelkhand University Murder: उत्तरप्रदेश के झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में युवक की दर्दनाक हत्या कर दी गई।महिला का हाथ पकड़ने पर लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मारपीट के बाद युवक को लोगों ने रस्सी से ट्रैक्टर के पहिए में बांधकर रखा। सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। युवक की मौत के बाद पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है। 

पूरा मामला: पति के साथ सो रही महिला का पकड़ा हाथ 
मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी दो बहनें अपने पतियों के साथ बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बाउंड्री वॉल का निर्माण करने गईं हैं। दोनों महिला पतियों के साथ यूनिवर्सिटी में ही झोपड़ी बनाकर रहती हैं। बुधवार रात को महिला अपने पति के साथ झोपड़ी के बाहर चबूतरे पर सो रही थी। रात दो बजे नशे की हालत में एक युवक आया और महिला का हाथ पकड़कर खींचने लगा। महिला ने पति को जगाया तो युवक भागने लगा। महिला के पति ने युवक को पकड़ा और यूनिवर्सिटी के गार्ड को बुलाया। महिला के पति, गार्ड और लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। सुबह पुलिस के पास ले जाने की बात कहते हुए लोगों ने युवक को ट्रैक्टर के पहिए में बांध दिया। गुरुवार सुबह मृत मिला तो हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया
गार्ड के कहने पर दोनों महिलाएं यूनिवर्सिटी चौकी पुलिस के पास पहुंची। महिलाओं ने पुलिस को पूरी घटन के बारे में बताया। पुलिस ने भगवानदास, नेता, हीरालाल सहित अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को मेडिकल कॉलेज की मरच्युरी में रखवाया है। युवक की मौत के बाद पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है।  

5379487