A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

UP News: मेरठ में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को बुधवार को परतापुर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। यति सहारनपुर के देवबंद में दारुल उलूम के मौलाना से चर्चा करने के लिए जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने रोक लिया। थाने में बैठाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

महामंडलेश्वर ने बताया कि गजवा ए हिंद को लेकर दारुल उलूम के मौलाना से चर्चा करनी थी। यति नरसिंहानंद लगातार गजवा ए हिंद को लेकर बड़े बयान देकर चर्चाओं में रहते हैं। इसी मुद्दे को लेकर बातचीत के लिए वो देवबंद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मेरी लड़ाई गजवा-ए-हिंद पर है। मैं मौलानाओं से गजवा-ए-हिंद के बारे में पूछना चाहता हूं।

यति नरसिंहानंद गिरी ने बताया
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बताया कि दारुल उलूम देवबंद ने गजवा-ए-हिंद पर जो फतवा दिया है, उस फतवे पर दारुल उलूम के मौलाना से बात करने के लिए हम देवबंद जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने मुझे अलोकतांत्रिक तरीके से रोक लिया। मैं मौलाना से सामान्य रूप से गजवा-ए-हिंद का अर्थ समझने जा रहा था। 

गजवा-ए-हिंद का मतलब समझना चाहता हूं
मौलानाओं ने जो इस्लामिक दृष्टि से गजवा-ए-हिंद को सही बताया है। वो हमें भी इसका मतलब समझा दें, ताकि हम हिंदू भी इसे समझ जाएं। जिस गजवा-ए-हिंद को मौलाना इस्लामिक कह रहे हैं, मैं वही समझने देवबंद जा रहा हूं। ये इस्लामिक नहीं सीधा दादागिरी है।

सिटी एसपी ने बताया
मेरठ सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि महामंडलेश्वर को थाने में रोक लिया है। उनसे सामान्य पूछताछ की जा रही है। यति ने बताया कि सहारनपुर के देवबंद में दारुल उलूम से मिलने जा रहे थे।