Logo
election banner
UP Weather: पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। इसी बीच मौसम की राहत भरी खबर है।

UP Weather: पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। इसी बीच मौसम की राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में दो दिनों तक बारिश की संभावना है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होने वाला है। इसके अलावा, एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में होने की संभावना है। हालांकि इसका असर दस अप्रैल से देखने को मिलेगा।

हीटवेव का भी दिख रहा असर
इस दौरान मौसम का मिजाज बदलते हुए देखने को मिलेगा। फिलहाल मौसम में काफी गर्मी देखने को मिल रही है। वहीं हीटवेव की वजह से भी लोग घर से बाहर निकलने में भी बच रहे हैं। इसके अलावा, पूर्वी यूपी के लिए भी मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कब होगी बारिश? 
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6-7 और 9-12 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यूपी में शनिवार को दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी देखने को मिलीं। वहीं कल भी हवा के साथ ही मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

तापमान में बढ़ोत्तरी
प्रयागराज में तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया है। वहीं शनिवार को दिन का पारा 41 डिग्री पार पहुंच गया। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़त हो सकती है। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18.5 से 23.5 के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक रहा।

5379487