Logo
UP Mausam: यूपी में धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है।

UP Mausam: यूपी में धूप और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। जबकि गुरुवार को कुछ इलाकों में आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

प्रदेश में बुधवार को झांसी में सबसे अधिक गर्मी रही। यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पास के ही इलाके ओरई में 44.6 डिग्री और बुलंदशहर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में दिन के समय लू चलने के आसार हैं।

अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क
प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने रात में भी उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की है। हालांकि पूर्वी यूपी के इलाकों में शुक्रवार तक तापमान के स्थिर रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दो दिनों तक पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। 

तेज हवा चलने की संभावना
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों जैसे महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, बहराइच के इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ हवा चलने के आसार हैं। साथ ही इन इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
फिलहाल प्रदेश की राजधानी में दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेश में बुधवार को लोग दिन में धूप और गर्मी से बेहाल रहे। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

5379487