UP weather: यूपी में चिलचिलाती गर्मी का कहर, 26 मई से तापमान में होगी बढ़ोत्तरी; जानें मौसम का हाल

Haryana Weather
X
हरियाणा मौसम।
UP weather: नौतपा के कारण प्रदेश में गर्मी की हालत और गंभीर देखने को मिलेगी। शनिवार 25 मई से नौतपा शुरु हो रहा है। जिसके कारण ताप लहर और तापमान दोनों का प्रभाव झेलना पड़ेगा।

UP weather: नौतपा के कारण प्रदेश में गर्मी की हालत और गंभीर देखने को मिलेगी। शनिवार 25 मई से नौतपा शुरु हो रहा है। जिसके कारण ताप लहर और तापमान दोनों का प्रभाव झेलना पड़ेगा। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में फिलहाल हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गर्मी बढ़ने के आसार बताए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ताप लहर और तापमान दोनों बढ़े रहेंगे। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान अभी 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। यह भी गर्मी बढ़ने का एक कारण है।

आज और कल हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, 26 मई से पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में ताप लहर और तापमान बढ़ें रहेंगे। इस दौरान गर्मी की हालत और गंभीर होंगी। हालांकि मौसम विभाग ने इससे पहले ही लोगों को सावधान रहने की गाइडलाइन जारी की है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 24 और 25 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना दिखाई दे रही है।

जानें कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा कानपुर शहर, कानपुर देहात, बाराबंकी, हरदोई, वाराणसी, बलिया चुर्क, बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

फैजाबाद, फुरसतगंज, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, गाजीपुर, बस्ती, झांसी, फतेहगढ़, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, नजीबाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और इटावा के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जबकि इन जिलों में न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story