Vande Bharat Metro Train: दिल्ली से आगरा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, जुलाई में ट्रायल, 90 मिनट में तय होगा सफर 

Vande Bharat Metro Train
X
Vande Bharat Metro Train
Vande Bharat Metro Train: आगरा से दिल्ली के लिए अभी दो वंदे भारत ट्रेन चलती हैं, लेकिन उनमें दो से चार घंटे का समय लग जाता है। वंदे भारत मेट्रो से यह सफर 90 मिनट में तय होने की उम्मीद है। जुलाई में इसका ट्रायल प्रस्तावित है।

Vande Bharat Metro Train:ताज नगरी आगरा से दिल्ली का सफर अब और आसान हो सकता है। इंडियन रेलवे देश के दोनों प्रमुख शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी कर रहा है। जुलाई में ट्रायल होगा। यह ट्रेन सिर्फ 90 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंचा देगी। पहली वंदे भारत भी इसी रूट पर चलाई गई थी।

दरअसल, भारतीय रेलवे देश के सभी प्रमुख शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की योजना पर काम कर रहा है। ताकि, लोगों का सफर सुगम हो सके। नई दिल्ली और आगरा के अलावा, इंदौर-भोपाल, जयपुर-दिल्ली, कानुपर-लखनऊ सहित कम दूरी वाले बड़े शहरों को इसके लिए चुना गया है।

नई दिल्ली और आगरा के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात जुलाई में मिल सकती है। रेलवे इसे लोकल ट्रेन की तर्ज पर संचालित करेगा। नई ट्रेनें चलने से आसपास के आगरा दिल्ली के बीच पड़ने वाले अन्य जिलों को भी फायदा होगा। आसपास के इलाकों के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत मेट्रो में 16 कोच होंगे और यह करीब 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। यह ट्रेन दिल्ली से आगरा के बीच की दूरी करीब डेढ़ घंटे में तय कर लेगी। आगरा से होकर अभी दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरती हैं, लेकिन इनमें भी दो से 4 घंटे का समय लग जाता है।

वंदे भारत मेट्रो इंटरसिटी ट्रेनों का बेहतर विकल्प हो सकती हैं। स्पीड ज्यादा होने के कारण इनमें समय की बचत होगी। पलवल से वृंदावन तक वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा कवच प्रणाली का परीक्षण किया गया है। जो सफल रहा। इससे रोजाना अप डाउन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story