UP News: उत्तर प्रदेश को जल्द मिलेगा नया राज्यपाल; कौन लेगा आनंदीबेन पटेल की जगह? जानिए 

Anandiben Patel
X
Anandiben Patel
UP Governor: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल खत्म होने में सिर्फ 4 दिन शेष है। 29 जुलाई, 2019 को आनंदीबेन पटेल ने यूपी के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। UP में अब तक किसी भी गवर्नर को दोबारा मौका नही मिला है।

UP Governor: यूपी में चल रहे तमाम घटनाक्रमों के बीच नजरें अब राजभवन पर भी हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल(UP Governor Anandiben Patel) का कार्यकाल खत्म होने में सिर्फ 4 दिन शेष है। 29 जुलाई, 2019 को आनंदीबेन पटेल ने यूपी के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। UP में अब तक किसी भी गवर्नर को दोबारा मौका नही मिला है।

इस बात की सुगबुगाहट तेज हो रही है कि राज्य का अगला राज्यपाल कौन होगा? सवाल यह भी है कि क्या आनंदीबेन पटेल फिर से जिम्मेदारी संभालकर इतिहास बनाएंगी? या किसी अन्य राज्यपाल को राज्य का प्रभार दिया जाएगा।

किसी राज्यपाल ने दोबारा नहीं संभाला जिम्मा
उत्तर प्रदेश को अभी तक ऐसा राज्यपाल नहीं मिला, जिसका कार्यकाल दूसरी बार रहा हो। अगर आनंदीबेन पटेल को एक बार फिर से यूपी राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलती हैं तो वह ऐसा करने वाली पहली राज्यपाल होंगी।

83 साल की हो जाएगी आनंदीबेन पटेल
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजी टंडन को 28 जुलाई 2019 को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया और आनंदीबेन को यूपी के संवैधानिक मुखिया की जिम्मेदारी दे दी गई। 29 जुलाई 2019 को उन्होंने यहां कार्यभार संभाला था। ऐसे में उनका कार्यकाल 29 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, किसी नियुक्ति होने तक मौजूदा राज्यपाल के पास ही जिम्मेदारी बनी रहती है। नवंबर में आनंदीबेन 83 साल की हो जाएंगी।

आनंदीबेन पटेल यूपी की पहली महिला राज्यपाल
2 मई साल 1949 से अब तक राज्य में कुल 24 राज्यपाल रहे चुके हैं। आनंदीबेन पटेल यूपी की पहली महिला राज्यपाल भी हैं। इससे पहले जब उत्तर प्रदेश यूनाइटेड प्रॉविंस था तब सरोजनी नायडू 15 अगस्त 1947 से 2 मार्च 1949 तक राज्य की राज्यपाल थीं।

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री
गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रही आनंदीबेन पटेल को 23 जनवरी 2018 को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। इस बीच 15 अगस्त, 2018 से 28 जुलाई 2019 तक उनके पास छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का भी चार्ज था। साल 1987 में राजनीति में आईं। भारतीय जनता पार्टी में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष, BJP की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष, BJP की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story