UP का मौसम: अयोध्या, सहारनपुर, प्रयागराज सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा; कल बारिश का अलर्ट

Uttar Pradesh today weather update, fog and rain alert in these districts including Luckn
X
UP weather today
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (मंगलवार, 28 जनवरी) को कैसा रहेगा। अयोध्या, सहारनपुर, प्रयागराज, मेरठ सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। 29 जनवरी को बारिश का अलर्ट।

UP weather today: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (मंगलवार, 28 जनवरी) को कैसा रहेगा। अयोध्या, सहारनपुर, प्रयागराज, मेरठ सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक है। बर्फीली हवा चलने से कंपकंपी छूट रही है। गलन भी है। कानपुर में सबसे ज्यादा सर्दी है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वाराणसी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने 29 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

इन जिलों में कोहरा
अयोध्या, मेरठ, संभल, सहारनपुर, प्रयागराज, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, शाहजहांपुर, बदायूं, मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बरेली, पीलीभीत, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती और बहराइच में मंगलवार को कोहरा छाया है।

आगे क्या: कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में 29 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बुधवार को बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिखेगा। बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। कोहरा भी रहेगा। 30 जनवरी को सुबह-शाम कोहरा रहेगा। 31 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। सर्द हवा चलेगी। कोहरा भी रहेगा।

प्रयागराज में धुंध और ठंड
कानपुर में हल्का कोहरा है। सर्द हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। सहारनपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है। वाराणसी 8, प्रयागराज 9, आगरा 8 और नोएडा में 9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रयागराज में संगम तट पर सुबह धुंध छाई रही। ठंड के बीच लोग डुबकी लगा रहे हैं। त्रिवेणी संगम में पावन स्नान करने के लिए बड़ी भीड़ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story