UP का मौसम: गोरखपुर, लखनऊ, सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा, इन शहरों में शीतलहर का अलर्ट

UP weather today
X
UP weather today
Aaj ka mausam: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (रविवार, 5 जनवरी) कैसा रहेगा। गोरखपुर, लखनऊ सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। 40 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट।

Aaj ka mausam: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (रविवार, 5 जनवरी) कैसा रहेगा। गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। लखनऊ में ओस की बूंदें पड़ रही हैं। विजिबिलिटी 10 मीटर है। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य तक है। ट्रेन, फ्लाइट और बसें देरी से चल रही हैं। रायबरेली की रात सबसे सर्द है। यहां न्यूनतम तापमान 6°C रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़ सहित 40 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी के कई शहरों में 5 और 6 जनवरी को हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी में अगले 7 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

इन जिलों में कोहरा
गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, कुशीनगर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, अमेठी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, रायबरेली, श्रावस्ती, बहराइच, सोनभद्र, गाजीपुर, बस्ती, अंबेडकरनगर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोंडा, बलरामपर, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़ सहित 30 से ज्यादा जिलों में घना और हल्का कोहरा छाया है। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य तक है।

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार (5 जनवरी) को आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, पीलीभीत, हाथरस,गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, कानपुर देहात, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, श्रावस्ती, मुजफ्फरनगर, बागपत, कानपुर नगर, मऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, शामली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, चंदौली, मैनपुरी, अमरोहा, मुरादाबाद जालौन,आजमगढ़, एटा, फिरोजाबाद, इटावा और औरैया में शीतलहर चलने अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: MP का मौसम: भोपाल, उज्जैन, इंदौर सहित 20 से ज्यादा जिलों में 3.4° तक बढ़ा पारा, 7 से फिर कड़ाके की ठंड

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से लोग ठिठुरेंगे। गलन भी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद आसमान साफ हो जाएगा। रविवार को कोल्ड-डे जैसी स्थिति नहीं रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 6 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। बादल-कोहरा भी छाया रहेगा। 7 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे छाया रहेगा। 8 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी UP में घना कोहरा छाया रहेगा।

जानिए किस जिले में कितना तापमान
गोरखपुर में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 20 मीटर तक है। सर्द हवा से गलन बढ़ गई है। लखनऊ में कोहरा छाया हुआ है। ओस की बूंदें भी पड़ रही हैं। गलन बढ़ गई है। तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। गाजियाबाद में भी कोहरा छाया हुआ है। पूरे दिनभर धुंध रहने का अनुमान है। रात का पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में रात का पारा 08.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। अलीगढ़ 7.4, बरेली 9.2, हरदोई 10, झांसी 8, कानपुर 7.8, मेरठ 7.6, प्रयागराज 10.4 और वाराणसी में तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते 40 से अधिक ट्रेनें 8 घंटे तक लेट आईं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story