मिल्कीपुर उपचुनाव: 6 बजे तक 65 फीसदी वोटिंग, 10 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 8 फरवरी को आएगा नतीजा

Milkipur Bypoll 2025
X
Milkipur Bypoll 2025
Milkipur Bypoll 2025 Live: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ है। बुधवार (5 फरवरी) सुबह 7 बजे से 414 बूथों पर वोटिंग हुई। शाम 6 बजे तक 65 फीसदी वोट पड़े।

Milkipur Bypoll 2025 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम 6 बजे मतदान समाप्त हो गया है।। इस उपचुनाव में कुल 65.35 प्रतिशत वोटिंग हुई। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी 415 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। बता दें कि मिल्कीपुर में BJP और सपा के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को कैंडिडेट बनाया है। चंद्रभानु के सामने सपा के अजीत प्रसाद को मैदान में हैं। अजीत फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं।

शाम 6 बजे तक 65 फीसदी मतदान
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 65 फीसदी वोट पड़े है। मिल्कीपुर रिकॉर्ड मतदान की ओर है।सुबह 11 बजे तक 29.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। 9 बजे तक 13.34% ‌वोटिंग हुई थी।

सपा ने चुनाव आयोग से की 20 से ज्यादा शिकायत
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बूथ नंबर 412 विजयंतपुर में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने को कहा है। सपा ने चुनाव आयोग से वोटिंग को लेकर 20 से ज्यादा शिकायतें की। ईवीएम खराब होने से लेकर वोटर्स को डराने और चुनाव प्रभावित कराने जैसी शिकायतें की हैं। अमानीगंज की ग्राम पंचायत इछोई के मतदान केंद्र के 19 और 20 नंबर बूथ की ईवीएम खराब हो गई। आधे घंटे की देरी से साढ़े सात बजे यहां वोटिंग शुरू हो पाई।

आखिलेश की पोस्ट: अफसर आईडी चेक रहे, इन्हें हटाया जाए
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वोटर आईडी चेक करते पुलिस अफसरों का फोटो शेयर किया है। अखिलेश ने लिखा है कि चुनाव आयोग तस्वीरों पर संज्ञान ले कि अयोध्या पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है। जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

undefined

4811 युवा पहली बार करेंगे वोट
मिल्कीपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3.70 लाख है। 4811 नए युवा वोटर हैं। 1.92 लाख पुरुष मतदाता हैं। 1.77 लाख महिला मतदाता हैं। 7 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान करेंगे। 414 बूथ हैं। 71 मतदान केंद्र की निगरानी के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं। 9 उड़नदस्ता टीमें लगी हैं। वीडियो निगरानी के लिए 6 टीमों का लगाया गया है। 4 जोनल मजिस्ट्रेट मूवमेंट कर रहे हैं।

मिल्कीपुर से 10 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव
मिल्कीपुर सीट पर भाजपा के चंद्रभानु पासवान और सपा के अजीत प्रसाद के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। इस सीट से सपा और भाजपा के के अलावा 7 उम्मीदवार भी मैदान में हैं। आसपा के टिकट पर संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। मौलिक अधिकार पार्टी से राम नरेश चौधरी और राष्ट्रीय जनवादी पार्टी से सुनीता चुनावी मैदान में हैं। अरविंद कुमार, कंचनलता, भोलानाथ, वेद प्रकाश और संजय पासी निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।

मिल्कीपुर विधानसभा का सियासी इतिहास
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट 1967 में अस्तित्व में आई थी। कांग्रेस के रामलाल मिश्रा पहली बार विधायक बने। 1969 में राज्य में जन संघ के हरिनाथ तिवारी, 1974 कांग्रेस के धरमचंद्र, 1989 में कांग्रेस के बृजभूषण मणि त्रिपाठी, 1991 में भाजपा के मथुरा प्रसाद तिवारी, 1993 में भाकपा के मित्रसेन यादव, 1996 में सपा के मित्रसेन यादव, 1998 में रामचंद्र यादव, 2002 में सपा के आनंद सेन यादव, 2002 में रामचंद्र यादव, 2007 के चुनाव में बसपा के आनंदसेन यादव, 2012 में मिल्कीपुर विधानसभा सीट आरक्षित कर दी गई। लिहाजा, सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की। 2017 के चुनाव में भाजपा के गोरखनाथ ने जीत दर्ज किया। 2022 में मिल्कीपुर से फिर सपा के अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story