Logo
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के इटावा में शुक्रवार दोपहर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, धूल भरी आंधी के साथ 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के इटावा में शुक्रवार दोपहर बारिश हुई। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, कानपुर में भी तेज हवाओं के हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, धूल भरी आंधी के साथ 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 

भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 अप्रैल को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी यूपी में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 35 से अधिक जिलों में बारिश और ओले गिरने के आसार है। बता दें, हिमालय में आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। 

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना 
मौसम विभाग की मानें तो औरैया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा,  महोबा और ललितपुर में बारिश के आसार हैं। इन जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सबसे गर्म रहा कानपुर
प्रदेश में सबसे गर्म कानपुर रहा। यहां का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ, मुरादाबाद, अयोध्या में सामान्य से 3 डिग्री और आगरा, मेरठ मंडल में 1.6 डिग्री तापमान अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री घटकर 21 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

5379487