UP Board 10th Result 2025: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शुक्रवार (25 अप्रैल) को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करेगा। विद्यार्थी दोपहर 12:30 बजे के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपने परिणाम देख सकेंगे। छात्र-छात्राएं अपनी मार्कशीट भी यहीं से डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा परिणाम की घोषणा माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह करेंगे।  

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा 
बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थीं। प्रदेश के 8,140 केंद्रों पर 14,49,736 छात्र और 12,82,458 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। कुल 27.32 लाख Students ने रजिस्टर्ड कराया था। 1,75,224 स्टूडेंट्स परीक्षा देने नहीं गए थे।  

एडमिट कार्ड साथ में रखना जरूरी 
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी होगा। छात्र रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यूपीएमएसपी बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • बोर्ड की लिस्ट से "UP Board" को चुनें।
  • 10वीं के लिए "Class 10th Result" और 12वीं के लिए "Class 12th Result" पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन दबाएं और आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर नजर आएगी।

बीते साल 25 अप्रैल को जारी हुए थे नतीजे 
बीते वर्षों की बात करें तो बोर्ड ने 2022 में 20 अप्रैल और 2023 में 25 अप्रैल को नतीजे जारी किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल भी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है।

प्राची निगम ने मारी थी बाजी
बीते साल कक्षा 10वीं में प्राची निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 591 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं दीपिका सोनकर 590 अंकों के साथ दूसरे और नव्या सिंह, स्वाति सिंह और दीपांशी सिंह 588 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहीं।

शुभम वर्मा ने किया था टॉप 
12वीं कक्षा में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ टॉप किया। सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20%, जबकि प्रियांशु उपाध्याय, खुशी और सुप्रिया ने 97% अंक हासिल किए।