Sultanpur: यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर विनोद उपाध्याय को किया ढेर, दर्ज थे तीन दर्जन से अधिक केस  

पूर्वांचल में अपराध का पर्याय बन चुके एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर विनोद उपाध्याय को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष ऑपरेशन शुरू किया था। सुल्तानपुर में हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी और मृत्यु हो गई।

Updated On 2024-01-05 14:59:00 IST
हिस्ट्री शीटर विनोद उपाध्याय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने  एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर विनोद उपाध्याय को मार दिया। विनोद प्रदेश के टॉप-61 माफिया की लिस्ट में शामिल था। अयोध्या के मायाबाजार रहने वाला था। उस पर तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। 

यूपी एसटीएफ ने विनोद उपाध्याय को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया था। इकसे लिए एक लाख रुपए ईनाम भी घोषित किया गया था। यूपी एसटीएफ की माफिया विनोद से मुठभेड़ सुबह साढ़े 7 बजे सुल्तानपुर जिले में हुई। एसटीएफ टीम का नेतृत्व डीएसपी दीपक सिंह ने किया।

संगठित गिराेह की मदद से कर चुके कई मर्डर 
एसटीएफ टीम का नेतृत्व डीएसपी दीपक सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में यह मुठभेड़ सुबह साढ़े 5 बजे हुई है। विनोद अपना संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातें कर चुका है। यूपी पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

बसपा से चुनाव लड़ा था चुनाव 
माफिया विनोद उपाध्याय की पूर्वांचल के कुछ जिलों में तूती बोलती थी। तमाम आपराधिक गतिविधियों के बावजूद उसकी क्षेत्र की सियासत में भी अच्छी खासी पैठ थी। 2007 में उसने बसपा के सिम्बल पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, सफलता नहीं मिली।  

 

Tags:    

Similar News

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा की बड़ी चूक: कश्मीरी युवक ने परिसर के भीतर नमाज पढ़ने का किया प्रयास, तीन हिरासत में

लखनऊ में अशोक लीलैंड के ईवी प्लांट का उद्घाटन: यूपी अब निवेश के लिए 'अनलिमिटेड पोटेंशियल' वाला प्रदेश - सीएम योगी

यूपी पुलिस में बढ़ रही 'पिंक पावर': 2017 से अब तक चार गुना बढ़ी महिला पुलिसकर्मियों की संख्या