UP Police Constable Exam: क्या Sunny Leone बॉलीवुड छोड़कर यूपी पुलिस में भर्ती होंगी? एडमिट कार्ड वायरल, दिलकश अंदाज में फोटो देख चकराए लोग

Sunny Leone
X
Sunny Leone
UP Police Constable Exam Sunny Leone Admit Card viral: उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को दो दिवसीय परीक्षा हो रही है। इसमें 48 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन शनिवार को परीक्षा के दौरान 44 से अधिक मुन्नाभाई पकड़े गए।

UP Police Constable Exam Sunny Leone Admit Card viral: उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए 17 और 18 फरवरी को दो दिवसीय परीक्षा हो रही है। इसमें 48 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहले दिन शनिवार को परीक्षा के दौरान 44 से अधिक मुन्नाभाई पकड़े गए। इस बीच कन्नौज जिले में एक ऐसा एडमिट कार्ड सामने आया है, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। ये एडमिट कार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) के नाम से जारी हुआ है।

75 जिलों में 2,385 केंद्रों पर हुई परीक्षा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRB) ने प्रदेश के 75 जिलों में 2,385 परीक्षा केंद्रों के साथ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की। इस बीच सोशल मीडिया पर करेनजीत करेन कौर वोहरा उर्फ सनी लियोनी के नाम से 'ओएमआर के लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड' जारी किया गया है। यह एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा रोल नंबर 1575771 के तहत जारी किया गया था।

एडमिट कार्ड के अनुसार, परीक्षा केंद्र का कोड 51010 दिया गया है और केंद्र कन्नौज जिले के तिर्वा में श्रीमती सोने श्री स्मारक बालिका महाविद्यालय है। अफसरों के बीच इसकी जानकारी पहुंची तो असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह फर्जी एडमिट कार्ड है।

कौन हैं सनी लियोनी?
सनी लियोन का जन्म 13 मई, 1981 को सार्निया, ओंटारियो में सिख भारतीय पंजाबी माता-पिता के घर हुआ था। इस समय वे एक अभिनेत्री-मॉडल हैं। उन्होंने 2011 में डैनियल वेबर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। जिनके नाम निशा, अशर और नूह। उन्होंने कुछ साल पहले अपनी बेटी निशा को गोद लिया था। जबकि नूह और अशर 2018 में सरोगेसी के जरिए पैदा हुए बच्चे हैं। अमेरिका की एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में सफल करियर के बाद वह भारत आईं और बिग बॉस में हिस्सा लिया।

सनी लियोन ने जिस्म 2, जैकपॉट, शूटआउट एट वडाला, रागिनी एमएमएस 2, वडाकरी, हेट स्टोरी 2, बलविंदर सिंह फेमस हो गया और करंट थीगा जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story