A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
UP Lok Sabha Election 2024 Voting Updates: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए पहले चरण के चुनाव में 60.59 फीसदी वोट पड़े। सर्वाधिक 66.65 प्रतिशत मतदान सहारनपुर और सबसे कम 55.75 प्रतिशत वोटिंग रामपुर में हुई। जो कि 2019 के मुकाबले 5.9 फीसदी कम है। कम मतदान ने एक ओर तो राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, भाजपा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर अपनी जीत का दावा किया है।
पश्चिमी UP की 8 सीटों पर दो चुनावों का मतदान प्रतिशत
| लोकसभा सीट | 2024 में वोटिंग | 2019 में वोटिंग |
| नगीना | 59.54 | 63.66 |
| पीलीभीत | 63.39 | 67.41 |
| मुरादाबाद | 60.05 | 65.46 |
| रामपुर | 55.75 | 63.19 |
| सहारनपुर | 66.65 | 70.87 |
| कैराना | 61.17 | 67.45 |
| मुजफ्फरनगर | 60.02 | 68.42 |
| बिजनौर | 58.21 | 66.22 |
पश्चिम की हवा पूरे देश में करेगी BJP का सफाया: अखिलेश
यूपी में पहले चरण की वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्साहित नजर आए। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, बीजेपी का पहला शो ही फ्लॉप हो गया। पश्चिमी की यह हवा भाजपा को पूरे यूपी और देश में सफाया करेगी।
4 जून को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी: भूपेन्द्र सिंह चौधरी
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अखिलेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। उसने इस बार भी भाजपा को जिताने का निर्णय है। हमारे पक्ष में मतदान करने के लिए मैं धन्यवाद दूता हूं। लेकिन सपने देखने का हक सबको है। 4 जून को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किए 3 दावे
- मतदान के बाद भाजपा ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस किया। इसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से वापसी करेगी। कहा, मतदान में जनता ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। पहले चरण की सभी आठ सीटें भाजपा भारी अंतर से जीत रही है। युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति और गरीब भाजपा के साथ है।
- डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारी और आतताई बताया। कहा, जनता उन्हें जीरो पर आउट करने जा रही है। मोदी मैच फिनिशर हैं, उन्होंने विपक्षियों का सूपड़ा साफ कर दिया है। इस चुनाव में सपा-बसपा और कांग्रेस साफ हो जाएंगी।
- जनता ने जाति और मजहब के नाम पर बांटने की कोशिशों को फेल कर दिया है। 2014 और 2019 की तरह पश्चिम यूपी में फिर कमल खिलेगा। हम यूपी की 80 की 80 सीटें जीतेंगे।
