UP का विधानसभा सत्र 29 से: पेपर लीक और कानून व्यवस्था पर हंगामे के आसार, केशव मौर्य से मिले योगी के मंत्री राजभर-निषाद 

UP Assembly Winter Session Day-1
X
यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र में 10 अध्यादेश पेश किए जाएंगे, मंगलवार को अनुपरक बजट पेश किए जाएंगे।
UP Assembly Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से होना है। इसमें पेपर लीक, कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को सपा विधायक प्रमुखता से उठाएंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ित परिवारों की मदद और कांवड यात्रा में नेमप्लेट का मुद्दा भी सुर्खियों में रहेगा।

UP Assembly Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा। जिसमें पेपर लीक, कानून व्यवस्था और नेमप्लेट के मुद़्दे पर हंगामे के आसर हैं। विधानसभा सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा। सचिवालय ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिए हैं।

यूपी विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन औपचारिक चर्चा, अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और नियमों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। साथ ही 30-31 जुलाई और 1-2 अगस्त को विधायी कार्य होंगे।

विधानसभा सत्र से उत्तर प्रदेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा में आपसी गुटबाजी चरम पर है। इसके उलट मुख्य विपक्षी दल सपा यूनाइट दिख रही है। विधायक क्षेत्र की समस्याओं और कानून व्यवस्था सवाल लगा रहे हैं। ताकि, सदन में सरकार को घेरा जा सके।

उत्तर प्रदेश में पिछले एक साल से पुलिस कान्सटेबल और पात्रता परीक्षा सहित कई पेपर लीक हुए हैं। हाल में जिस तरीके से नीट पेपर लीक का मुद्दा सुर्खियों में है। यूपी विधानसभा में कांस्टेबल भर्ती और RO/ARO परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जा सकता है। हालांकि, योगी सरकार इसके खिलाफ सख्त कानून लेकर आई है।

Rajbhar-Nishad met Keshav Maurya
Rajbhar-Nishad met Keshav Maurya

ओपी राजभर और संजय निषाद से मिले केशव
लोकसभा चुनाव में यूपी की 32 से ज्यादा सीटें हारने के बाद भाजपा के कुछ नेता सरकार के खिलाफ मुखर हो गए हैं। खासकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से दिल्ली तक एक्टिव हैं। पिछले दो दिन के अंदर उन्होंने सहयोगी दल सुभाषपा के प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर एवं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग इसे पार्टी की अंदरूरी सियासत से जोड़कर देख रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story