haribhoomi hindi news
meerut-Delhi Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार (5 जनवरी) को दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का शुभारंभ किया। लोग महज 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली पहुंच सकेंगे। 

Meerut-Delhi Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ से दिल्ली जाने वालों के लिए हाईस्पीड ट्रेन सेवा शुरू की है। देश की यह पहली नमो भारत रैपिड रेल है, जो मेरठ से दिल्ली का सफर आसान करेगी। समय भी बचाएगी।

पीएम मोदी ने रविवार (5 जनवरी) को दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद (गाजियाबाद) से न्यू अशोक नगर (दिल्ली) कॉरिडोर का शुभारंभ किया है। इससे लोग अब दिल्ली से मेरठ महज 40 मिनट में पहुंचेंगे। पीएम मोदी ने भी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत रैपिड रेल में सफर किया। इस दौरान स्कूली बच्चों से बात की।   

दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन का किराया 
मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक जनरल कोच का किराया 150 रुपए है। जबकि प्रीमियम कोच में 230 रुपए देकर सफर कर सकेंगे। वहीं मेरठ से दिल्ली आनंद विहार का किराया 130 रुपए देना होगा। 

गाजियाबाद से मेरठ तक चलती थी ट्रेन 
प्रधानमंत्री ने गत वर्ष 20 अक्टूबर को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे हिस्से का उद्घाटन किया था। यह ट्रेन गाजियाबाद के साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक अब भी चलती है। करीब 42 किमी लंबे इस रूट में 9 स्टेशन हैं। रविवार से नमो भारत का यह कॉरिडोर 55 किमी और 11 स्टेशन हो गए।

यह भी पढ़ें: केवल 40 मिनट में पहुंच सकेंगे मेरठ, नमो भारत ट्रेन' के इस कॉरिडोर का उद्घाटन

अब शताब्दीनगर तक चलेगी ट्रेन 
नमो भारत रैपिड रेल का संचालन जल्द ही मेरठ के शताब्दी नगर ब्रह्मपुरी तक किया जाएगा। मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो गया है। अगला पड़ाव शताब्दीनगर है। इन स्टेशनों के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी पड़ते हैं, जहां मेट्रो का ठहराव होगा। यहां मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। फिनिशिंग और बिजली टेस्टिंग का काम चल रहा है।  

7