सोनिया के गढ़ में शाह, अमेठी में गरजे योगी: रायबरेली में गृहमंत्री ने पूछा सांसद निधि का हिसाब, राहुल-प्रियंका पर कह दी बड़ी बात 

Home Minister Amit Shah
X
गृहमंत्री अमित शाह
Lok Sabha elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायबरेली और सीएम योगी ने अमेठी में चुनावी सभा की। नेहरू-गांधी परिवार की गढ़ मानी जाने वाली यह सीटें जीतकर भाजपा यूपी को कांग्रेसमुक्त करना चाहती है।

Lok Sabha elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनावी सभा संबोधित की। इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा, सोनिया गांधी ने सांसद निधि का 70 फीसदी से ज्यादा बजट अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम किया है।

अमित शाह की रैली के मुख्य बिंदु
  • अमित शाह ने कहा, रायबरेली की जनता को संबोधित करते हुए कहा, इस बार यहां वोट मांगने के लिए शहजादे आए हैं। रायबरेली वालो बताओ आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, सांसद निधि से आपको कुछ मिला क्या? खर्चा तो पूरा हुआ है और अगर आपको नहीं मिला तो यह उनकी वोटबैंक में गया।
  • अमित शाह ने बताया कि रायबरेली आने पर कई लोगों ने कहा, यह परिवार की सीट है। प्रियंका गांधी कहती हैं मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं, लेकिन रायबरेली वाले सालों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताते आए हैं।
  • अमित शाह ने जनता से पूछा यहां से चुनकर जाने के बाद 5 साल सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया? राहुल या प्रियंका कितनी बार आए हैं? रायबरेली में 3 दर्जन से ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुई, लेकिन गांधी परिवार पहुंचा क्या?

अमित शाह की UP में तीन सभाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश में तीन रैलियां की। सुबह 11 बजे वह कौशांबी लोकसभा सीट में प्रतापगढ़ जिले के हीरागंज में चुनावी सभा की। इसके बाद दोपहर 1 बजे वह रायबरेली के इंटर कॉलेज ग्राउंड और 3 बजे गोंडा लोकसभा क्षेत्र के सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी सभा संबोधित की। इस दौरान उन्होंने 400 सीट जीतकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का दावा किया।

शाह की सभा से नदारद रहे मनोज, घर में आधे घंटे गुफ्तगू

  • रायबरेली में जनसभा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मनोज पांडेय के गोरा बाजार स्थित आवास पर पहुंचे। गृहमंत्री ने करीब आधे घंटे तक मनोज पांडेय और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान भोजन भी किया।
  • दरअसल, राय बरेली की ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल नहीं हुए, लेकिन उसके लिए काम कर रहे हैं। अमित शाह और विधायक मनोज पांडेय के बीच बातचीत के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन में भी नहीं शामिल हुए थे। न ही आज अमित शाह की जनसभा में पहुंचे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story