haribhoomi hindi news
Uttar Pradesh Politics: समाजवादी पार्टी ने रविवार 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष, मो. जासमीर अंसारी उप नेता, किरनपाल कश्यप मुख्य सचेतक व आशुतोष सिन्हा को सचेतक बनाया है।

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में समाजवादी पार्टी ने लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। जबकि, मो. जासमीर अंसारी उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। सपा ने किरनपाल कश्यप को विधान परिषद में मुख्य सचेतक नियुक्त किया है  जबकि आशुतोष सिन्हा को विधान परिषद का सचेतक बनाया है।

लाल बिहारी यादव का राजनीतिक सफर 
लाल बिहारी यादव आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। वह शिक्षकों के मुद्दों को जोरशोर से उठाते रहे हैं। शिक्षकहित के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया है। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। वित्त विहीन शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए लालबिहारी ने 2004 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बनाया था। 

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर शिवपाल यादव का नाम भी आगे बढ़ाया जा रहा है, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें उन पर दांव नहीं लगाना चाहती। वहीं विधान परिषद में लाल बिहारी यादव को नेता प्रतिपक्ष बनना महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव पर पार्टी को भरोसा है।  

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सपा की सदस्य संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 5 मई को रिक्त हुए 13 पदों में से सपा के 3 एमएलसी निर्वाचित हुए थे। जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है। इससे पहले सपा के पास नेता प्रतिपक्ष के लिए जरूरी सदस्य नहीं थे। नए MLC जीतने के बाद सपा ने नेता प्रतिपक्ष, उप नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की है। 
 

7