5वीं मंजिल से गिरी महिला डॉक्टर: कानपुर मेडिकल कॉलेज में घटना से हड़कंप, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, हिरासत में दो डॉक्टर

Kanpur Medical College doctor Death
X
कानपुर मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल से गिरी महिला डॉक्टर, मौत
Kanpur Medical College doctor Death: कानपुर मेडिकल कॉलेज (GSVM) में बुधवार रात हुई पार्टी के बाद एक महिला डॉक्टर की 5वीं मंजिल से गिर गई। उसके भाई ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Kanpur Medical College doctor Death: कानपुर मेडिकल कॉलेज (GSVM) में महिला डॉक्टर की 5वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। बुधवार 13 रात दो साथी डॉक्टरों के साथ पार्टी के बाद छत पर गई और अचानक नीचे गिर गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने साथी डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

25 को मेरठ में थी ज्वाइनिंग
मृत डॉक्टर दीक्षा तिवारी बरेली की रहने वाली थीं। उन्होंने 2024 सेशन में ही MBBS की पढ़ाई पूरी की है। 25 जून को मेरठ मेडिकल कॉलेज में जॉइनिंग लेनी थी। कानपुर के स्वरूप नगर में किराए का कमरा लेकर रहती थीं। पिता प्रदीप तिवारी प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी हैं।

छत पर घसीटने के निशान
दीक्षा के भाई गौरव जॉइंट JCP हरिश्चंद्र को हादसे का स्पॉट दिखाते हुए कहा, छत पर घसीटने के निशान बने हैं। गौरव ने कहा, दीक्षा के मौत की जो कहानी बताई जा रही है, सह सही नहीं है। वह चप्पल के साथ नीचे गिरी है। हमें आशंका है कि साथी डॉक्टरों ने उसे छत से फेंका है।

नजरअंदाज कर रही पुलिस
गौरव ने सीधे तौर पर आरोप तो नहीं लगाए, लेकिन बरेली से आए दीक्षा के मौसा अरुण दुबे ने कहा, जांच के नाम पर खानापूर्ति की गई है। छत पर घसीटने के जो निशान बने हैं, पुलिस ने उन्हें नजरअंदाज किया है। उसने अब तक ठीक से सीसीटीवी फुटेज तक नहीं देखे।

परिवार के टच में थे संदेही
जॉइंट जेसीपी हरिश्चंद्र ने कहा, छत पर जाकर स्पॉट देखा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दो साथी डॉक्टरों को हिरसात में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह परिवार के टच में भी थे। उनका घर आना जाना था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थितियां स्पष्ट होंगी।

अनधिकृत तरीके से आधी रात को आए
मेडिकल कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋचा गिरी ने बताया, कॉलेज कैंपस में हुई यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी छात्र 2018 बैच के थे। कानपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में अनधिकृत तरीके से आधी रात को आए। तीनों लोग बाहर किराए का कमरे लेकर रहते थे। कैम्पस से इनका लेना देना नहीं है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story