Logo
election banner
kanpur 2 girls murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर इलाके में दो नाबालिग लड़कियों का शव मिलने से सनसनी मच गई है। दोनों लड़कियों का शहर के घाटमपुर इलाके में एक पेड़ से लटका मिला। लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने की आशंका है। पुलिस ने घटना से जुड़ा एक वीडियो मिलने का भी दावा किया है।

kanpur 2 girls murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो लड़कियों का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनों लड़कियों का शव शहर के घाटमपुर इलाके में गेहूं की खेत में बेर की पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। दोनों लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने की आशंका जाहिर की जा रही है। लड़कियों ने परिवार के सदस्यों ने एक ईंट भट्ठा ठेकेदार और दो अन्य लोगों  पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना से जुड़ा एक वीडियो भी मिलने की बात कही है।

पॉक्सो और आईटी एक्ट में दर्ज हुआ मामला
पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर  कानपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉस सेक्चुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट, IT एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने की मौके पर पहुंचकर जांच
कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) हरीश चंदर ने कहा कि बीती रात हमें घाटमपुर पुलिस स्टेशन से दो नाबालिग लड़कियों का शव पेड़ से लटके मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शव मिलने की जगह पर जाकर जांच की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों लड़कियों एक दूसरे की रिलेटिव थीं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जो मृत लड़कियों के दूर के रिश्तेदार हैं। 

दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा: पुलिस
पुलिस के मुताबिक, लड़कियों के साथ यौन शोषण के साथ ही मारपीट भी की गई थी। एसीपी हरीश चंदर ने माना है कि दोनों लड़कियों के साथ हुई वारदात के कुछ वीडियो भी मिले हैं। इस वीडियो के आधार पर यह दावा किया गया है। डीसीपी साउथ जो जोन रवींद्र कुमार ने कहा कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस इस मामले में सख्त एक्शन लेगी। 

5379487