IPS KK Bishnoi Wedding: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक शाही शादी की चर्चा जोरों पर है। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली की अपर पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा रविवार को राजस्थान के जोधपुर में एक-दूसरे के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।
यह विवाह पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों और राजस्थानी वैभव के साथ संपन्न हुआ, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल हुए।
यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए।#uppolice #ipswedding #kkbishnoi #anshikaverma #policecouple #indianpolice #weddingnews pic.twitter.com/U0eFdMw6FF
— INH 24X7 (@inhnewsindia) March 30, 2026
विवाह समारोह की शुरुआत बाड़मेर से हुई, जहाँ विश्नोई समाज की परंपरा के अनुसार दूल्हे कृष्ण कुमार विश्नोई की भव्य निकासी निकाली गई। घोड़ी पर सवार, हाथ में तलवार और आंखों पर काला चश्मा लगाए एसपी केके विश्नोई का अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है। बाड़मेर में कुल देवता के पूजन के बाद बारात गाजे-बाजे के साथ जोधपुर के लिए रवाना हुई, जहाँ विवाह की मुख्य रस्में आयोजित की गईं।
जोधपुर पहुँचने पर बारात का भव्य स्वागत किया गया और दोनों आईपीएस अधिकारियों ने विधि-विधान से अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया।
शादी से पहले पिछले दो-तीन दिनों से रिंग सेरेमनी, हल्दी और संगीत जैसी रस्में चल रही थीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे इस आईपीएस जोड़े की सादगी और शालीनता ने समारोह में मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।










