अमरोहा में तेंदुए का आतंक: सात घरों में घुसकर सात लोगों पर हमला, किसी का मुंह-गला नोंचा तो किसी का पेट फाड़ा, जानें पूरा मामला

Leopard terror in Amroha
X
प्रतीकात्मक चित्र
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान कर देने वाली घटना हुई। लालापुर गांव में रात तीन बजे तेंदुआ घुस गया। सात घरों में घुसकर सो रहे सात लोगों पर हमला किया। किसी का मुंह और गला नोंच तो किसी का पेट फाड़ दिया। पांच में से दो की हालत नाजुक है।

लखनऊ। अमरोहा के लालापुर गांव में में तेंदुए ने आतंक मचा दिया। रात तीन बजे तेंदुआ गांव में घुस गया। जो भी घर सामने दिखा, उसमें घुसकर सोते हुए लोगों पर हमला किया। किसी का मुंह-गला नोंच लिया तो किसी का पेट फाड़ दिया। किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। तेंदुए के हमले में 7 लोग गंभीर घायल हैं। 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पांच घायलों का मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 को नाजुक हालत में मेरठ से दिल्ली भेजा है।

Leopard terror
तेंदुए के हमले से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा है।

गांव में मच गई चीख-पुकार
जानकारी के मुताबिक, लालापुर गांव वन विभाग के जंगल से घिरा है। रविवार रात गांव के लोग सोए रहे थे। रात तीन बजे अचानक गांव में तेंदुए की एंट्री हुई। तेंदुआ ने एक के बाद एक सात घरों में घुसकर सात लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। सबसे पहले अनिल त्यागी, इसके बाद राजीव त्यागी, हरिराम, दीपक जाटव, सुमित जाटव और सोमवती पर हमला किया। 7 घरों में हमले से गांव में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में पूरा गांव जग गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लाठी-डंडों से ग्रामीणों ने तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ा है।

घायल बोले- तेंदुआ आक्रामक था, सीधे गर्दन पर हमला किया
60 साल के अनिल और एक युवक की हालत गंभीर है। दोनों को मेरठ से दिल्ली रेफर किया गया है। घायलों का कहना है कि तेंदुआ बेहद आक्रामक था। तेंदुआ ने आते ही मुंह ओर गर्दन पर हमला कर रहा था। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैली हुई है।

leopard attack

तेंदुए को वन विभाग ने जाल और पिंजरा लगाया
घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा और जाल लगाया जा रहा है। वन रेंजर का कहना है कि जंगल में टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है। बता दें कि तेंदुए ने गांव में एक बकरी को अपना निवाला बनाया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story