UP Weather: यपी में गर्मी का सितम नहीं हो रहा कम, कई जिलों में ठंडी हवा चलने की संभावना; जानें मौसम का हाल

Delhi Haryana Weather update
X
मौसम अपडेट।
UP Weather: यूपी में पिछले सप्ताह की तुलना में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कई इलाकों में देखने को मिल रहा है।

UP Weather: यूपी में पिछले सप्ताह की तुलना में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवा चल सकती है। वहीं लू का अलर्ट जारी है।

यूपी में पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन अब थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इन दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में काफी दिनों बाद चिलचिलाती धूप और उमस से राहत मिली है।

अधिकतम तापमान में आई गिरावट
बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक धूल भरी हवाएं चल रही है। साथ ही मध्यम आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल प्रदेश का मौसम 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।

आज ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश में राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, कानपुर शहर, कानपुर देहात, वाराणसी, बलिया चुर्क और बहराइच में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, फतेहपुर, बांदा, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं इन जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर और इटावा के जिलों में न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story