haribhoomi hindi news
Kanpur Head constable murder: हेड कांस्टेबल खेमचंद्र कानपुर कमिश्नरेट में पदस्थ थे। 13 जून की रात ड्यूटी के बाद सुबह टहलने निकले थे। सुबह उनका शव नाले के पास पड़ा था। एसआई बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है।

Kanpur Head constable murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को हेड कांस्टेबल की हत्या हो गई। उनका शव भगवतदास घाट नाले के पास मिला है। चेहरा, अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जले हुए हैं। बेटे ने कहा, आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए तेजाब डाला है। न्याय की गुहार लगाई है। 

बेटे की तहरीर पर फीलखाना थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है। कार्रवाई से असंतुष्ट हेड कान्स्टेबल के बेटे ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस विभाग से न्याय दिलाए जाने की मांग की है। 

बताया कि कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ मुख्य आरक्षी खेमचंद्र 13 जून को ड्यूटी कर सुबह टहलने के लिए निकले थे। उनका बेटा जितेंद्र वर्मा ट्रेनी दरोगा है। बताया कि 14 जून की सुबह 5 बजे गुप्तार घाट में किसी ने हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने उनके चेहरे पर तेजाब डाल दिया है। 

पोस्टमॉर्टम के बाद दरोगा का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उनका प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां गायब थीं। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की, शव के पास उनकी बेल्ट भी मिली है।  

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह को दरोगा का शव मोहल्ले वालों ने देखा था। उन्होंने बताया, कुत्ते और सूअर उसे नोंच रहे थे। इससे शरीर के कुछ अंग गायब होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थितियां साफ होंगी। 

बेटे जितेन्द्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। वह झांसी के लारौनी लहचूरा निवासी व शराब के लती थे। घटना स्थल में रोजाना शराब पीने जाते थे। शुक्रवार को भी ड्यूटी के बाद सुबह 4:30 बजे सिविल ड्रेस में निकले थे। भगवतदास नाले के पास शराब ठेके से शराब खरीदते भी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। 
 

7