A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सात फेरे पड़ते ही दूल्हा शादी समारोह से गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने की खबर जब लड़की वालों को लगी तो हड़कंप मच गया। लड़की वालों ने दूल्हे के बारे में जब लड़के वालों से पूछा तो वह भी हैरान रह गए। आनन-फानन में बारातियों ने मिलकर दूल्हे को खोजना शुरू कर दिया लेकिन दूल्हे का कहीं कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद जब दूल्हे की जानकारी नहीं मिली तो पुलिस की मदद ली गई। पुलिस ने दूल्हे को उसके बुआ के घर से खोज निकाला। सुबह जब विदाई का समय आया तो लड़की वालों ने दुल्हन देने से मना कर दिया। दूल्हे की हरकतों के कारण लड़के वालों को दुल्हन के लिए बड़े 'पापड़' बेलने पड़े।

बिहार के रोहतास से सतरामगंज आई थी बारात 
बिहार के रोहतास से यूपी के गहमर थाना क्षेत्र के सतरामगंज बाजार बारात आई। यहां बारातियों का जोरशोर से स्वागत किया गया। शादी की सभी रस्मों के बाद सात फेरों का नंबर आया। दूल्हा और दुल्हन मंडप में पहुंचे और फिर फेरे हुए। शादी विवाह की सभी रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को शामियाने के लिए विदा कर दिया गया। दूल्हा शामियाने में जाने के बजाय अपने फूफा के साथ बगल के सेवराई गांव चला गया। इधर जब दुल्हन पक्ष के लोग शामियाने पहुंचे तो दूल्हा नहीं मिला। लड़की वालों ने बारातियों से पूछताछ शुरू कर दी। बारातियों ने बताया कि दूल्हा शामियाने में आया ही नहीं। 

लड़की वालों ने लड़के वालों पर दूल्हे को भगाने का आरोप लगाया
दूल्हे का जब कहीं पता नहीं चला तो लड़की पक्ष के लोग लड़का पक्ष पर दूल्हा को भगाने का आरोप लगाया। आरोप लगाने के बाद सभी लोग दूल्हा को इधर-उधर खोजने लगे। दूल्हा नहीं मिला तो लोगों ने सेवराई पुलिस चौकी को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कुछ देर बाद दूल्हा बारात के शमियाना में पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे से पूछताछ की। दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। काफी मन मनौव्वल के बाद लड़की वालों ने दूल्हा के साथ दुल्हन की विदाई की गई।