मातम में बदली खुशियां: इटावा में धूमधाम से शादी के बाद घर आई दुल्हन, कमरे में फंदा लगाकर दूल्हे ने दे दी जान

Suicide After Marriage
X
Suicide After Marriage
Suicide After Marriage: उत्तरप्रदेश के इटावा में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादी के बाद दुल्हन लेकर दूल्हा घर पहुंचा। घरवालों ने रस्में अदा की। दुल्हन की मुंह दिखाई हुई। इसके बाद दूल्हे ने फंदा लगाकर जान दे दी। खबर सुनकर दुल्हन बेहोश हो गई।

Suicide After Marriage: धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा घर पहुंचा। घरवालों ने रस्में अदा की। दुल्हन की मुंह दिखाई शुरू। इसके बाद दूल्हा दूसरी मंजिल पर बने रूम में गया। दरवाजा बंद किया और फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। शव देखकर दुल्हन बेहोश हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दर्दनाक घटना इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र के सिवरा गांव की है।

जानें पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, सिवरा गांव निवासी ज्ञान सिंह यादव के छोटे बेटे सतेंद्र यादव की 2 जुलाई को ताखा रतनपुरा की विनीता यादव से शादी हुई। दोनों परिवारों ने रस्में पूरी की। 3 जुलाई को दुल्हन लेकर बारात दोपहर 2 बजे सिवरा पहुंची। घरवालों ने दुल्हन का स्वागत किया। रात में जागने के कारण रिश्तेदार और घरवाले सो गए। घर की महिलाएं दुल्हन के साथ बैठकर रस्में पूरी करने लगीं। शाम चार बजे सतेंद्र कमरे में गया। फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की मौत से घर की खुशियों पर मातम छा गया।

घर आने के दो घंटे बाद मौत
दुल्हन के घर आने के दो घंटे बाद ही सतेंद्र मौत को गले लगा लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। दूल्हे ने सुसाइड क्यों किया? क्या वो शादी से खुश नहीं था? तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कारण सामने आएगा।

जानें परिजनों ने पुलिस को क्या बताया
पुलिस को परिजनों ने बताया कि सतेंद्र शादी से खुश था। शादी पक्की होने के बाद से ही सतेंद्र लड़की से बातचीत करता था। उसने शाम को डीजे और जनरेटर लाने के लिए अपने दोस्तों को एक हजार रुपए दिए थे। इसके बाद अपनी मां को सोने की अंगूठी और अन्य सामान देकर कहा कि सोने जा रहा हूं। कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story