UP News: फिरोजाबाद में मार्निंग वाक पर निकले बीजेपी पार्षद को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर 

Firozabad BJP councilor shot
X
फिरोजाबाद में मार्निंग वॉक पर निकले बीजेपी पार्षद को बदमाशों ने गोली मारी।
फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड-48 से पार्षद अलीम भोला स्थानीय भाजपा नेता के साथ मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज के पास अज्ञात हमलावर ने फायरिंग कर दी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा पार्षद को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। फिलहाल, उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी निवासी व वार्ड-48 के पार्षद अलीम भोला स्थानीय भाजपा नेता के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अज्ञात हमलावर उन पर फायरिंग करने लगे। गोली लगने से पार्षद सड़क पर गिर गए।

लेबर कॉलोनी के पास अलसुबह हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और पार्षद के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल पार्षद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पैर और कमर में लगी गोली
एसपी रवि शंकर प्रसाद ने पार्षद के परिजनों से चर्चा कर हमलावरों के बारे में उनकी आशंका जानने की कोशिश की। इस पर पार्षद के बेटे आबिद ने बताया, पिता प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। हमले में उन्हें दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पैर और दूसरी उनकी कमर में लगी है। हालांकि, हमलावरों के बारे में वह भी कुछ नहीं बता सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story