बदायूं में क्रूरता: महिला ने चूहे के साथ कर दिया बड़ा कांड, वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Woman punished for rat death
X
Woman punished for rat death
उत्तरप्रदेश के बदायूं में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चूहे की मौत के बाद महिला को खौफनाक सजा दी गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमी ने महिला की शिकायत पुलिस से कर दी है।

Badaun News: चूहों को मारने वाले सावधान हो जाइए। आपके खिलाफ भी पुलिस में केस दर्ज हो सकता है। उत्तरप्रदेश के बदायूं में महिला ने चूहे के साथ बड़ा कांड कर दिया। महिला ने चूहे को घर से पकड़ा। पूंछ में धागा बांधकर घर से बाहर लाई। फिर गली के कुत्ते को बुलाया और उसके सामने लटका दिया। चूहे को कुत्ता मुंह में दबाकर भाग गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है। मामला शहबाजपुर मोहल्ले का है।

जानें पूरा मामला
शहबाजपुर ​​​​​मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने चूहे के साथ क्रूरता की। घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने घर से चूहे को पकड़ा। फिर महिला गली में टहल रहे कुत्ते को बुलाती है। चूहे को कुत्ते के सामने लटका देती है। कुत्ता चूहे को मुंह में दबाकर भाग जाता है। महिला के साथ खड़ा युवक उसे ऐसा करने के लिए उकसाता है। गली में कई लोग खड़े थे, लेकिन किसी ने महिला को ऐसा करने से नहीं रोका। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पशु प्रेमी ने महिला के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 और भारतीय न्याय संहिता की धार 325 के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

महिला को मिले कठोर सजा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। विकेंद्र शर्मा का कहना है कि महिला के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि दूसरे लोग चूहे के साथ ऐसी क्रूरता करने से पहले सोचें। विकेंद्र का कहना है कि पुलिस ने FIR दर्ज करने का आश्वासन दिया।

चूहे की मौत पर FIR
सदर कोतवाली के पनबड़िया मोहल्ले में रहने वाले मनोज नाम ने 2022 में चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसे नाले में फेंका था। पशु प्रेमी विकेंद्र ने नाले से चूहे को निकाला और बरेली IVRI में चूहे का पोस्टमॉर्टम भी हुआ था। ये देश का पहला पोस्टमॉर्टम था। इस मामले में मनोज के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी और बाद में पुलिस ने चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की। इस घटना से बदायूं पूरे देश में सुर्खियों में आया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story