BSP Candidate List: बसपा ने यूपी के लिए घोषित किए तीन नए उम्मीदवार, अमेठी में बदला प्रत्याशी

BSP Candidate List
X
BSP Candidate List
BSP Candidate List: बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के लिए तीन नए प्रत्याशियों की घोषणा की।

BSP Candidate List: बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी के लिए तीन नए प्रत्याशियों की घोषणा की। इस नई लिस्ट में पार्टी ने प्रतापगढ़ ,अमेठी और झांसी में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। अमेठी से नन्हें सिंह चौहान को मैदान में उतारा है, तो वहीं प्रतापगढ़ से प्रथमेश मिश्रा और झांसी से रवि प्रकाश कुशवाहा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बता दें, पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार को बदल दिया। एक दिन पहले रविवार को ही अमेठी सीट पर रवि प्रकाश मौर्या को टिकट दिया गया था। उनकी जगह पर अब नन्हें सिंह चौहान पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

BSP Candidate List
BSP Candidate List

बसपा बदला प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के एक दिन पहले बसपा ने आजमगढ़ से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था, लेकिन अब उनको सलेमपुर से मैदान में उतारा गया है।

शबीहा अंसारी बनीं बसपा प्रत्याशी
32 वर्षीय शबीहा अंसारी पहली बार कोई चुनाव लडने जा रही हैं। वे आजमगढ़ शहर के पहाड़पुर की रहने वाली हैं। साल 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रह चुकी। कांग्रेस से के बाद बसपा से टिकट मिलने पर जीत का दावा किया। वहीं, भाजपा ने आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और सपा ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story