प्रयागराज महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा से प्रेम विवाह करने वाले फरमान से नाराज फरमान के पिता ने गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। मोनालिसा ने बागपत के रहने वाले अपने प्रेमी फरहान के साथ केरलम मे शादी कर। जैसे ही इनकी शादी की तस्वीरें और जानकारी सार्वजनिक हुई, यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। फरमान के परिवार में इसे लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया है।

​फरमान के पिता ने इस शादी को पूरी तरह से नकारते हुए अपने बेटे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा यह कदम परिवार की साख को मिट्टी में मिला दिया है। पिता ने आरोप लगाया कि फरहान ने अपनी मर्जी थोपकर न केवल सामाजिक मर्यादा तोड़ी है, बल्कि वह परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से भी भाग गया है।

पिता ने इसे एक 'बड़ा धोखा' करार देते हुए ऐलान किया कि अब फरमान का उनके घर और उनकी किसी भी पैतृक संपत्ति पर कोई कानूनी हक नहीं रह गया है।

स्थानीय स्तर पर इस अंतरधार्मिक और चर्चित विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे बचने के लिए परिवार ने बेटे से नाता तोड़ना ही एकमात्र रास्ता समझा। अब फरमान के लिए अपने परिवार में वापसी के सारे रास्ते बंद नजर आ रहे हैं।

​शादी के बाद मोनालिसा और फरहान ने सुरक्षा की चिंता जताई है। मोनालिसा, जो अपनी वायरल तस्वीरों के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रही हैं।