अयोध्या राम मंदिर में आस्था का सैलाब: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से पांच लाख भक्त कर चुके रामलला के दर्शन, दूसरे दिन भी लंबी कतार

Ayodhya Ram temple : अयोध्या में रामभक्तों का उत्साह चरम पर है। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यहां पांच लाख से अधिक भक्तों ने भगवान राम के दर्शन किए। दूसरे दिन भी सुबह से लंबी कतार है। हालांकि, मंगलवार जैसे अव्यवस्था नहीं है। बुधवार को श्रद्धालु बिना परेशानी के दर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा बलों के एक हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं।
#WATCH अयोध्या के राम मंदिर में आज भी दर्शन के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ को व्यवस्थित करने में प्रशासन सफल रहा है। pic.twitter.com/ktXY77JDrY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024 अयोध्या राम मंदिर में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए बुधवार को प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी खुद मौजूद रहे। बताया कि मंगला आरती के साथ रामलला के दर्शन निरंतर जारी हैं। डीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, हमने भीड़ प्रबंधन के लिए कतार प्रणाली में सुधार किया है। बुधवार को व्यवस्थित तरीके से दर्शन हो रहे हैं। वहीं आरएएफ डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने बताया, मंगलवार को श्रद्धालुओं को हुई परेशानी को देखते हुए बुधवार को कड़े इंतजाम किए हैं। लगभग 1000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। आने वाले दिनों में यह तैनाती भी जारी रहेगी।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/uSC6aXRkpj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024 अयोध्या में राम मंदिर से साथ सरयू तट और हनुमान गढ़ी सहित अन्य धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बुधवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी के पवित्र जल में स्नान करते नजर आए। यहां धीरे-धीरे इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतार देखी गई।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने कहा, "भीड़ लगातार मौजूद है लेकिन उसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं... हम बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं..." pic.twitter.com/kTidTn6Yb9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024 बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालु दो सप्ताह बाद करें दर्शन
आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार दूसरे दिन भी मौजूद है। भीड़ के हिसाब जरूरी व्यवस्थाएं की गईं हैं। उन्होंने बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं से अपील की है दो सप्ताह बाद रामलला के दर्शन के लिए आएं।
