haribhoomi hindi news
Ayodhya Ram Mandir: छत्तीसगढ़ मुख्मयंत्री विष्णु देव साय शनिवार 13 जुलाई को सभी मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां रामलला को शबरी धाम के बेर, जल और महुआ से बना प्रसाद चढ़ाया। राममंदिर ट्रस्ट ने साय कैबिनेट के सदस्यों को सम्मानित किया।  

Ayodhya Ram Mandir: छत्तीसगढ़ मुख्मयंत्री विष्णु देव साय शनिवार दोपहर पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया। 

अयोध्या धाम की मिट्टी छूना सौभाग्य की बात
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया, हिंदू किसी सेट का नाम नहीं है। यह एक विचार है। जिसे मानने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह किसी मजहब का हो, अयोध्या धाम की माटी छूना उसके लिए सौभाग्य की बात है। छग भगवान रामलला का ननिहाल है। वहां माता कौशल्या का मंदिर है। मैं सौभाग्यशाली समझता हूं कि यहां आने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें: बेर की टोकरी लेकर अयोध्या रवाना हुई साय सरकार : प्रदेश की ओर से उपहार स्वरूप भेंट करेंगे, रामलला से सुख-समृद्धि की करेंगे कामना

CM साय ने X पर शेयर की तस्वीरें 
मुख्यमंत्री साय ने X पर राम मंदिर की तस्वीरें शेयर कर लिखा-चेहरे पर मुस्कान, जिह्वा पर प्रभु श्रीराम का नाम लेकर प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पहुंच चुका हूं। राम मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद शाम 5:15 बजे सीएम मंत्रिमंडल के साथ छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। 
 

7