Logo
election banner
Akhilesh Yadav Affirms Alliance with Congress: सूत्रों ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सीट-बंटवारे समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17-19 सीटें देने पर सहमत हो गई है।

Akhilesh Yadav Affirms Alliance with Congress: कांग्रेस के साथ तनाव की अटकलों को खारिज करते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी है। राहुल गांधी के साथ कोई विवाद नहीं है। अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल न होने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अंत भला तो सब भला। कोई विवाद नहीं है। यूपी में गठबंधन होगा।

गठबंधन की औपचारिक घोषणा के लिए दोनों दलों की तरफ से जल्द ही एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित करने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सीट-बंटवारे समझौते के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17-19 सीटें देने पर सहमत हो गई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। समय आने पर लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। 

INDI गठबंधन के लिए राहत भरी खबर
फिलहाल, अखिलेश यादव की सकारात्मकता INDIA गठबंधन के लिए राहत भरी है। पिछले साल जून में विपक्ष के 28 दल एक साथ आए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे देश में घूम घूमकर नेताओं को एक मंच पर इकट्ठा किया। लेकिन सीट शेयरिंग को मामले को लेकर एक के बाद एक दल छिटकते चले गए। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलग हो गए। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन करते हुए बिहार में एनडीए की सरकार बनवा दी। माना जा रहा है कि जयंत चौधरी भी जल्द भाजपा में शामिल होंगे। 

5379487