haribhoomi hindi news
Agra Manav Sharma suicide: उत्तर प्रदेश के आगरा में TCS के मैनेजर मानव शर्मा ने पत्नी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। वीडियो में बताया कि वह पत्नी से परेशान था। उसकी शादी 1 साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी।  

Agra Manav Sharma suicide: उत्तर प्रदेश के आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है। यहां TCS के एक मैनेजर ने पत्नी से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या से पहले उन्होंने 6.57 मिनट का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने मम्मी-पापा को सॉरी बोला और बताया कि वह पत्नी से परेशान थे। इस वीडियो में उन्होंने मर्दों की परेशानी भी बयां की। कहा, कई बार वह अकेले पड़ जाते हैं, समाज में किसी को पुरुषों की भी बात करनी चाहिए।   

एक साल पहले हुई थी शादी 
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर थे। वह मुंबई में पोस्टेड थे। पिता नरेंद्र शर्मा एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि मानव की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन के साथ हुई थी। शाद के बाद बहू-बेटे मुंबई चले गए। कुछ दिन सब कुछ ठीक चला, तो लेकिन फिर दोनों में अक्सर झगड़े होने लगे। बहू बॉयफ्रेंड के साथ रहने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। 

मुंबई से एक दिन पहले ही आया था 
मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बहू और बेटे 23 फरवरी को मुंबई से आए थे, लेकिन मानव उसी दिन पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था। ससुराल से लौटने के बाद दूसरे दिन 24 फरवरी को सुबह 5 बजे उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। हम लोग मिलिट्री अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने नहीं लिखी शिकायत 
नरेंद्र शर्मा ने आगे बताया कि 26 फरवरी को वह शिकायत लेकर थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। कहा, अधिकारी महाशिवरात्रि की ड्यूटी में हैं। वहां से लौटने के बाद मैंने CM पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के समय शिकायत नहीं दी। गुरुवार रात वॉट्सऐप पर तहरीर मिली है। जिसके बाद केस दर्ज करा रहे हैं। 

AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने किया था सुसाइड 
बेंगुलरु में  9 दिसंबर 2024 को AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपने फ्लैट में सुसाइड किया था। उन्होंने भी मानव शर्मा की तरह आत्महत्या से पहले वीडियो जारी किया था। अतुल ने वीडियो में पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उनके परिजनों ने पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके परिवार पर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

7