A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Buddhist Development Scheme : केंद्र सरकार ने बौद्ध विकास योजना के तहत पांच राज्यों को 225 करोड़ की 38 परियोजनाओं की सौगात दी है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इनकी आधारशिला रखी। इनमें दिल्ली विवि के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज इन बौद्ध स्टडीज को सुदृढ करने 30 करोड़ की वित्तीय सहायता भी शामिल है। 

मंत्री स्मृति इरानी ने कहा, केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान (सीआईबीएस), दिल्ली विश्वविद्यालय के बौद्ध सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज इन बौद्ध स्टडीज और अन्य प्रमुख संस्थानों के एकीकृत विकास के लिए मिलकर सहयोग करना चाहिए। ताकि बौद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान का संरक्षण किया जा सके साथ ही उन्हें आधुनिक शिक्षा दी जा सके।

नई दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंग तमांग, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉन बारला सहित अन्य मंत्री, संसद सदस्य, विधान सभा के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 2,134 करोड़ की 483 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कुशीनगर में 435 करोड़ से स्थापित होने वाली महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि का शिलान्यास किया है। कहा, यह विवि खेती किसानी में क्रांतिाकरी बदलाव लाएगी। विवि से पढ़कर छात्र कृषि के क्षेत्र में नवाचार कर देश की उन्नति में सहयोगी बनेंगे।