UP : हरदोई के कात्यायनी शक्तिपीठ में 11 करोड़ राम नाम लेखन कर रहे रामलला के भक्त, प्राण-प्रतिष्ठा से पहले करेंगे समर्पित

Maa Katyayani Shaktipeeth Hardoi UP
X
हरदोई की मां कात्यायनी के दरबार में रामनाम लेखन करते रामभक्त।
Ram name writing fund : अयोध्या से पहले रामभक्तों में गजब का उत्साह है, यूपी के हरदोई में कात्यायनी शक्तिपीठ के हजारों भक्त 11 करोड़ राम नाम लेखन कर रहे हैं। 21 जनवरी को अयोया तीर्थ ट्रस्ट को सौंपेंगे।

Ram name writing fund : श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के नवनिर्मित राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का महौल है। हरदोई में मां कात्यायनी शक्तिपीठ प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करने 11 करोड़ राम नाम लेखन निधि का कार्य जारी है। इसमें बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी बढ़चढ़कर सहभागिता निभा रहे हैं। सभी लोग लगातार राम नाम का लेखन कर रहे हैं।

पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि 11 करोड़ से अधिक राम-नाम धन अयोध्या लेकर जाएंगे और राम मंदिर में प्रभु के चरणों में अर्पित करेंगे। कात्यानी शक्तिपीठ के इसके लिए आयोजित श्रीराम महोत्सव 19 जनवरी तक चलेगा। कात्यायनी शक्तिपीठ के भक्त 20 जनवरी को 11 करोड़ राम नाम का लेखन एकत्र कर 21 जनवरी को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपेंगे। कात्यायनी पीठ के पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि का राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है जिसमें वह राम भक्तों द्वारा लिखे गए 11 करोड़ नाम राम नाम निधि को लेकर भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान राम भक्तों की श्रद्धा के रूप में अर्पित करेंगे।

फलीभूति हो रही 500 साल की तपस्या
शक्तिपीठ के मुताबिक 11 करोड़ से अधिक राम नाम लेखन निधि का कार्य भक्तों द्वारा लगातार किया जा रहा है। पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि ने बताया कि शक्तिपीठ के सेवादारों ने 11 करोड़ श्रीराम नाम लेखन का संकल्प इसलिए लिया है कि 500 साल की राम मंदिर की उनकी तपस्या पूरी होती नजर आ रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर भव्य और दिव्य स्वरुप लेने जा रहा है। ऐसे में श्रीराम नाम लेखन करने वाले वह लोग हैं, जो अयोध्या में नहीं जा सकते वह लोग रामनाम लेखन कर भगवान के चरणों में अर्पित कर सकेंगे।

19 को पूरा हो जाएगा राम नाम लेखन का कार्य
पीठाधीश्वर के मुताबिक, 19 जनवरी को राम नाम लेखन का कार्य पूरा हो जाएगा। 20 को यह राम नाम धन राम भक्त उनके यहां जमा करेंगे। इसके बाद वह इन सभी राम नाम लेखन के रामधन को लेकर अयोध्या जाकर भगवान श्री राम को अर्पण कर देंगे। राम नाम लेखन में बड़ी संख्या में बच्चों महिलाओं, पुरुषों के अलावा संत-महात्मा भी जुटे हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story